Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(336 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ खरीद की घोषणा की

14 जनवरी 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की
ओएमओ खरीद की घोषणा की

दिनांक 23 दिसंबर 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2025-26/1759 के माध्यम से घोषित किए अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक 22 जनवरी 2026 को 50,000 करोड़ की समग्र राशि के लिए ओएमओ खरीद आयोजित करेगा।

2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:

क्र. सं आईएसआईएन प्रतिभूति परिपक्वता की तारीख समग्र राशि
1 IN0020220011 7.10% जीएस 2029 18-अप्रैल-2029 50,000 करोड़
(प्रतिभूति-वार कोई राशि अधिसूचित नहीं की गई है)
2 IN0020210095 6.10% जीएस 2031 12-जुलाई-2031
3 IN0020190065 7.57% जीएस 2033 17-जून-2033
4 IN0020200096 6.19% जीएस 2034 16-सितंबर-2034
5 IN0020210152 6.67% जीएस 2035 15-दिसंबर-2035
6 IN0020220029 7.54% जीएस 2036 23-मई-2036
7 IN0020240118 7.09% जीएस 2054 5-अगस्त-2054

3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:

  • प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद की मात्रा का निर्धारण करना।

  • समग्र राशि से कम राशि की बोलियां स्वीकार करना।

  • पूर्णांकन प्रभाव के कारण समग्र राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद करना।

  • कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ को स्वीकार या अस्वीकार करना।

4. पात्र प्रतिभागियों को 22 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 9:30 और पूर्वाह्न 10:30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियों को प्रस्तुत करना होगा। केवल प्रणाली की विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ स्वीकार की जाएंगी। इस तरह की भौतिक बोली निर्धारित फॉर्म में, जिसे रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त किया जा सकता है, पूर्वाह्न 10.30 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत की जाए।

5. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को 23 जनवरी 2026 को मध्याह्न 12 बजे तक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1927


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष