24 दिसंबर 2025
भारतीय रिज़र्व बैंक दीर्घावधि यूएसडी/आईएनआर खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी के
माध्यम से चलनिधि उपलब्ध करवाएगा
दिनांक 23 दिसंबर 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2025-2026/1759 के माध्यम से घोषणा किए अनुसार, रिज़र्व बैंक तीन वर्ष की अवधि के लिए 10 बिलियन अमरीकी डॉलर की यूएसडी/आईएनआर खरीद/बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित करेगा।
नीलामी का विवरण निम्नानुसार है:
स्वैप राशि (बिलियन अमेरिकी डॉलर) |
नीलामी की तारीख |
नीलामी का समय |
निकटवर्ती चरण/ स्पॉट की तारीख |
भावी चरण की तारीख |
| 10 |
13 जनवरी 2026 |
पूर्वाहन 10.30 से पूर्वाहन 11.30 |
15 जनवरी 2026 |
16 जनवरी 2029 |
बाजार सहभागियों को अपनी बोलियाँ उस प्रीमियम के अनुसार प्रस्तुत करनी होंगी जो वे स्वैप की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक को देने को तैयार हैं, जिसे दशमलव के दो स्थानों तक पैसे के रूप में व्यक्त करना होगा। नीलामी का कट-ऑफ प्रीमियम पर आधारित होगा। नीलामी एकाधिक मूल्य आधारित नीलामी होगी, अर्थात सफल बोलियाँ उनके संबंधित उद्धृत प्रीमियम पर स्वीकार की जाएँगी।
परिचालन संबंधी दिशानिर्देश, पात्रता मानदंड और अन्य विवरण अनुलग्नक में दिए गए हैं।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1768 |