Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(361 kb )
श्री शिरीश चंद्र मुर्मू ने भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

9 अक्तूबर 2025

श्री शिरीश चंद्र मुर्मू ने भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

Shri Shirish Chandra Murmu RBI Deputy Governor

भारत सरकार की दिनांक 30 सितंबर 2025 की अधिसूचना के अनुसार, श्री शिरीष चंद्र मुर्मू ने आज (9 अक्तूबर 2025) से तीन वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

श्री मुर्मू उप गवर्नर के पद पर पदोन्नत होने से पहले रिज़र्व बैंक के कार्यपालक निदेशक थे।

उप गवर्नर के रूप में श्री मुर्मू, संचार विभाग, सरकारी और बैंक लेखा विभाग, विनियमन विभाग और प्रवर्तन विभाग का कार्य देखेंगे।

श्री मुर्मू, 33 वर्षों से भी अधिक के व्यापक और विविध अनुभव वाले एक अनुभवी केंद्रीय बैंकर हैं, वे 1991 में भारतीय रिज़र्व बैंक में नियुक्त हुए थे और विभिन्न पदों पर कार्य किया। कार्यपालक निदेशक के रूप में, वे पर्यवेक्षण विभाग और सचिव विभाग का कार्य देख रहे थे। उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में विनियमित संस्थाओं का विनियमन और पर्यवेक्षण तथा आईटी अवसंरचना का प्रबंधन शामिल है।

श्री मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में आरबीआई के विनियमों की समीक्षा हेतु कई उच्च-स्तरीय आंतरिक समितियों का नेतृत्व किया है। वे "प्राथमिकता-प्राप्त क्षेत्र को उधार प्रमाणपत्रों की व्यापक समीक्षा संबंधी अंतर-संस्थागत समिति" और "विनियमन क्लस्टर (वाणिज्यिक एवं सहकारी बैंकिंग, गैर-बैंकिंग) संबंधी आंतरिक समूह" के अध्यक्ष थे। वे अप्रैल 2021 में रिज़र्व बैंक द्वारा स्थापित "विनियामक समीक्षा प्राधिकरण 2.0" में आमंत्रित सदस्य थे और 2020 में रिज़र्व बैंक द्वारा गठित "भारतीय निजी क्षेत्र के बैंकों के लिए स्वामित्व संबंधी वर्तमान दिशानिर्देशों और कॉर्पोरेट संरचना की समीक्षा करने हेतु आंतरिक कार्य समूह" के सदस्य थे।

श्री मुर्मू पूर्व में बैंक ऑफ इंडिया और देना बैंक के मंडल में आरबीआई द्वारा नामित निदेशक के रूप में और ईसीजीसी लिमिटेड के मंडल में भी कार्य कर चुके हैं। श्री मुर्मू ने कोलकाता कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक और भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय कार्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने बैंककारी विनियमन और मुद्रा प्रबंधन सहित अन्य प्रमुख केंद्रीय बैंकिंग क्षेत्रों में वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर भी कार्य किया है।

श्री मुर्मू ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से जीव विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। वे भारतीय बैंकिंग संस्थान के प्रमाणित एसोसिएट (सीएआईआईबी) भी हैं।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1283


2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष