बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(450 kb )
जन जागरूकता के लिए आरबीआई का सत्यापित व्हाट्सएप चैनल (दूसरा अकाउंट जोड़ा गया)

8 अक्तूबर 2025

जन जागरूकता के लिए आरबीआई का सत्यापित व्हाट्सएप चैनल
(दूसरा अकाउंट जोड़ा गया)

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), ‘आरबीआई कहता है’ (आरबीआई कहता है) पहल के अंतर्गत प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो, डिजिटल प्लेटफॉर्म और टेक्स्ट मैसेज जैसे विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता अभियान चला रहा है।

अपनी पहुंच का और विस्तार करते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक ने जन जागरूकता संबंधी संदेशों और महत्वपूर्ण अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए अप्रैल 2025 में अपने सत्यापित व्हाट्सएप चैनल का लोकार्पण किया था।

इस पहल के माध्यम से, रिज़र्व बैंक का लक्ष्य है कि महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी को सरल, प्रत्यक्ष और प्रभावी तरीके से जनता के लिए अधिक सुलभ बनाया जाए, जिससे वित्तीय पारितंत्र में विश्वास और आघात-सहनीयता और सुदृढ़ हो सके।

नागरिक अब सत्यापित अकाउंटों 99309 91935 (जोड़े जा रहे हैं) और 99990 41935 (पहले से उपयोग में हैं) के माध्यम से व्हाट्सएप पर भारतीय रिज़र्व बैंक से आधिकारिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उपयोगकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे केवल उन्हीं आधिकारिक भारतीय रिज़र्व बैंक अकाउंटों को फ़ॉलो करें जिन पर ब्लू टिक सत्यापन चिह्न हो।

रिज़र्व बैंक, नागरिकों को सत्यापित व्हाट्सएप चैनलों को फॉलो करके और आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर सूचित और जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित करता है।

WhatsApp

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1276


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष