Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(319 kb )
भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर

27 जून 2025

भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर
(सितंबर 2025 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए)

भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा, सितंबर 2025 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए खज़ाना बिलों के निर्गम हेतु कैलेंडर को निम्नानुसार अधिसूचित करता है:

खज़ाना बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित राशि
(1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025)
( करोड़)
नीलामी की तारीख निर्गम की तारीख 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
02 जुलाई 2025 03 जुलाई 2025 9,000 6,000 5,000 20,000
09 जुलाई 2025 10 जुलाई 2025 9,000 6,000 5,000 20,000
16 जुलाई 2025 17 जुलाई 2025 9,000 6,000 5,000 20,000
23 जुलाई 2025 24 जुलाई 2025 9,000 6,000 5,000 20,000
30 जुलाई 2025 31 जुलाई 2025 10,000 6,000 5,000 21,000
06 अगस्त 2025 07 अगस्त 2025 10,000 6,000 5,000 21,000
13 अगस्त 2025 14 अगस्त 2025 10,000 6,000 5,000 21,000
20 अगस्त 2025 21 अगस्त 2025 10,000 6,000 5,000 21,000
28 अगस्त 2025 29 अगस्त 2025 10,000 6,000 5,000 21,000
03 सितंबर 2025 04 सितंबर 2025 10,000 6,000 5,000 21,000
10 सितंबर 2025 11 सितंबर 2025 10,000 6,000 5,000 21,000
17 सितंबर 2025 18 सितंबर 2025 10,000 6,000 5,000 21,000
24 सितंबर 2025 25 सितंबर 2025 10,000 6,000 5,000 21,000
कुल 1,26,000 78,000 65,000 2,69,000

2. भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक के पास, भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर खज़ाना बिलों की अधिसूचित राशि और समय-सारणी में बाजार को विधिवत सूचना देने के बाद संशोधन करने की छूट होगी। इस तरह, बीच में पड़ने वाली छुट्टियों के कारणों सहित यदि ऐसी कोई परिस्थिति उत्पन्न होती है तो इस कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि ऐसा कोई परिवर्तन होता है, तो उन्हें प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

3. खज़ाना बिलों की नीलामी भारत सरकार द्वारा 26 मार्च 2025 को जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना सं. एफ.सं.4(2)-बी(डब्ल्यू एंड एम)/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/617


2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष