Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(555 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने जन जागरूकता के लिए सत्यापित व्हाट्सएप चैनल का शुभारंभ किया

4 अप्रैल 2025

भारतीय रिज़र्व बैंक ने जन जागरूकता के लिए सत्यापित व्हाट्सएप चैनल का शुभारंभ किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ‘आरबीआई कहता है’ पहल के अंतर्गत टेक्स्ट मेसेज, टेलीविज़न और डिजिटल विज्ञापन जैसे विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता अभियान चलाता है।

2. भारतीय रिज़र्व बैंक अब जन जागरूकता संबंधी संदेश देने के लिए व्हाट्सएप को एक अतिरिक्त माध्यम के रूप में जोड़कर अपनी पहुंच को और बढ़ा रहा है।

3. व्हाट्सएप पर 'भारतीय रिज़र्व बैंक' के इस सत्यापित अकाउंट के माध्यम से, हमारा लक्ष्य महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी को सभी के लिए और अधिक सुलभ बनाना है, चाहे उनकी भौगोलिक स्थिति कुछ भी हो। यह पहल सुनिश्चित करेगी कि महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक सरल, सीधे और प्रभावी तरीके से पहुंचे, जिससे हमारे डिजिटल वित्तीय पारितंत्र में विश्वास और सुदृढ़ता और मजबूत होगी।

इस अकाउंट को एक्सेस करने के लिए आप नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं।

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/43


2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष