Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(369 kb )
अप्रैल-सितंबर 2024 के लिए विपणन योग्य दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम हेतु कैलेंडर

27 मार्च 2024

अप्रैल- सितंबर 2024 के लिए
विपणन योग्य दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम हेतु कैलेंडर

संस्‍थागत और खुदरा निवेशकों को उनके निवेश की कार्यकुशल योजना बनाने और सरकारी प्रतिभूति बाजार में पारदर्शिता एवं स्थिरता प्रदान करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, भारत सरकार के परामर्श से वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (01 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024) के लिए सॉवरेन ग्रीन बॉण्ड (एसजीआरबी) सहित सरकारी दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम हेतु सांकेतिक कैलेंडर को एतद्द्वारा अधिसूचित करता है। बाजार प्रतिक्रिया के आधार पर और वैश्विक बाज़ार पद्धतियों के समान, 15-वर्षीय अवधि की एक नई दिनांकित प्रतिभूति शुरू करने का निर्णय लिया गया है। निर्गम कैलेंडर निम्नानुसार है:

भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम का कैलेंडर
(01 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024)
क्र. सं. नीलामी का सप्ताह राशि
( करोड़ में)
प्रतिभूति–वार आबंटन
1 01-05 अप्रैल 2024 38,000 i) 3 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
ii)10 वर्षीय 20,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
2 08-12 अप्रैल 2024 30,000 i) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
ii) 15 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
3 15-19 अप्रैल 2024 24,000 i) 5 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
ii) 40 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
4 22-26 अप्रैल 2024 32,000 i) 10 वर्षीय 20,000 करोड़ के लिए
ii) 50 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
5 29 अप्रैल - 03 मई 2024 28,000 i) 3 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
ii) 15 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
6 06-10 मई 2024 20,000 i) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
ii) 30 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
7 13-17 मई 2024 31,000 i) 10 वर्षीय 20,000 करोड़ के लिए
ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
8 20-24 मई 2024 29,000 i) 3 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
ii) 15 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
iii) 50 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
9 27 - 31 मई 2024 29,000 i) 5 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय एसजीआरबी 6,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
10 03-07 जून 2024 29,000 i) 10 वर्षीय 20,000 करोड़ के लिए
ii) 30 वर्षीय 9,000 करोड़ के लिए
11 10-14 जून 2024 34,000 i) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
ii) 15 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
12 17-21 जून 2024 23,000 i) 5 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
ii) 50 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
13 24-28 जून 2024 31,000 i) 10 वर्षीय 20,000 करोड़ के लिए
ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
14 01-05 जुलाई 2024 28,000 i) 3 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
ii) 15 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
15 08-12 जुलाई 2024 22,000 i) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
16 15-19 जुलाई 2024 31,000 i) 10 वर्षीय 20,000 करोड़ के लिए
ii) 50 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
17 22-26 जुलाई 2024 35,000 i) 5 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
ii) 15 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
18 29 जुलाई - 02 अगस्त 2024 22,000 i) 3 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
ii) 10 वर्षीय एसजीआरबी 6,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
19 05-09 अगस्त 2024 31,000 i) 10 वर्षीय 20,000 करोड़ के लिए
ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
20 12-16 अगस्त 2024 34,000 i) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
ii) 15 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
iii) 50 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
21 19-23 अगस्त 2024 23,000 i) 5 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
22 26-30 अगस्त 2024 30,000 i) 10 वर्षीय 20,000 करोड़ के लिए
ii) 30 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
23 02-06 सितंबर 2024 29,000 i) 3 वर्षीय 6,000 करोड़ के लिए
ii) 15 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
iii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
24 09-13 सितंबर 2024 22,000 i) 7 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
ii) 50 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
25 16-20 सितंबर 2024 31,000 i) 10 वर्षीय 20,000 करोड़ के लिए
ii) 40 वर्षीय 11,000 करोड़ के लिए
26 23-27 सितंबर 2024 34,000 i) 5 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
ii) 15 वर्षीय 12,000 करोड़ के लिए
iii) 30 वर्षीय 10,000 करोड़ के लिए
कुल 7,50,000  

2. जैसाकि अब तक होता रहा है, इस कैलंडर में समाहित सभी नीलामियों में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली योजना की सुविधा रहेगी जिसके अंतर्गत अधिसूचित राशि का पाँच प्रतिशत निर्दिष्ट खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।

3. विगत की भांति, भारतीय रिज़र्व बैंक के पास यह छूट होगी कि वह भारत सरकार के परामर्श से भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाज़ार स्थितियों तथा अन्य संबद्ध कारकों को ध्यान में रखते हुए बाजार को विधिवत सूचना देकर उक्त कैलंडर में उल्लिखित अधिसूचित राशि, निर्गम अवधि, परिपक्वता, आदि में आशोधन कर सके और गैर-मानक परिपक्‍वता वाली लिखतों, अस्थिर दर वाले बॉण्ड (एफआरबी) और सीपीआई से जुड़े मुद्रास्फीति सूचकांकित बॉण्ड (आईआईबी) सहित विभिन्‍न प्रकार की लिखतें जारी कर सके। बीच में अवकाश का दिन आने जैसे कारणों सहित परिस्थितियों की आवश्यकता के अनुसार इस कैलेंडर में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे परिवर्तनों को प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

4. भारतीय रिज़र्व बैंक, भारत सरकार के परामर्श से, नीलामी अधिसूचना में दर्शाई गई प्रत्येक प्रतिभूति के लिए 2000 करोड़ तक का अतिरिक्त अभिदान बनाए रखने के लिए ग्रीन-शू विकल्प का उपयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

5. भारतीय रिज़र्व बैंक प्रत्येक महीने के तीसरे सोमवार को या काफी नियमित अंतराल पर नीलामी के माध्यम से प्रतिभूतियों के स्विच का भी आयोजन करेगा। यदि तीसरे सोमवार को अवकाश है, तो महीने के चौथे सोमवार को स्विच नीलामी आयोजित की जाएगी।

6. दिनांकित प्रतिभूतियों की नीलामी 27 मार्च 2018 को भारत सरकार द्वारा जारी और समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना एफ.सं.4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/2134


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष