Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(361 kb )
भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर

27 मार्च 2024

भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर
(जून 2024 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए)

भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा, जून 2024 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए खज़ाना बिलों के निर्गम हेतु कैलेंडर को निम्नानुसार अधिसूचित करता है:

खज़ाना बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित राशि
(1 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024)
( करोड़)
नीलामी की तारीख निर्गम तारीख 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
3 अप्रैल 2024 4 अप्रैल 2024 12,000 7,000 8,000 27,000
10 अप्रैल 2024 12 अप्रैल 2024 12,000 7,000 8,000 27,000
18 अप्रैल 2024 19 अप्रैल 2024 12,000 7,000 8,000 27,000
24 अप्रैल 2024 25 अप्रैल 2024 12,000 7,000 8,000 27,000
2 मई 2024 3 मई 2024 12,000 7,000 8,000 27,000
8 मई 2024 9 मई 2024 12,000 7,000 8,000 27,000
15 मई 2024 16 मई 2024 12,000 7,000 8,000 27,000
22 मई 2024 24 मई 2024 10,000 5,000 7,000 22,000
29 मई 2024 30 मई 2024 10,000 5,000 7,000 22,000
5 जून 2024 6 जून 2024 10,000 5,000 7,000 22,000
12 जून 2024 13 जून 2024 10,000 5,000 7,000 22,000
19 जून 2024 20 जून 2024 10,000 5,000 7,000 22,000
26 जून 2024 27 जून 2024 10,000 5,000 7,000 22,000
कुल 1,44,000 79,000 98,000 3,21,000

2. भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक के पास, भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर खज़ाना बिलों की अधिसूचित राशि और समय-सारणी में बाजार को विधिवत सूचना देने के बाद संशोधन करने की छूट होगी। इस तरह, बीच में पड़ने वाली छुट्टियों के कारणों सहित यदि ऐसी कोई परिस्थिति उत्पन्न होती है तो इस कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि ऐसा कोई परिवर्तन होता है, तो उन्हें प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

3. खज़ाना बिलों की नीलामी भारत सरकार द्वारा 27 मार्च 2018 को जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना सं. एफ4(2)-डब्ल्यूएंडएम/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/2135


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष