Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(259 kb )
एनईएफटी और आरटीजीएस प्रणाली की प्रगति

1 मार्च 2024

एनईएफटी और आरटीजीएस प्रणाली की प्रगति

एनईएफटी प्रणाली ने 29 फरवरी 2024 को 4,10,61,337 लेनदेन संसाधित करके एक माइलस्टोन प्राप्त किया है, जो अब तक एक दिन में संसाधित लेनदेन की सबसे अधिक संख्या है।

2. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा खुदरा और थोक भुगतान के निपटान हेतु क्रमशः राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण (एनईएफटी) प्रणाली और तत्काल सकाल निपटान (आरटीजीएस) प्रणाली का प्रबंधन किया जाता है। एनईएफटी और आरटीजीएस के क्रमशः 16 दिसंबर 2019 और 14 दिसंबर 2020 से 24x7x365 आधार पर कार्य शुरू करने के साथ इन प्रणालियों की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई।

3. पिछले दस वर्षों (2014-23) के दौरान, एनईएफटी और आरटीजीएस प्रणालियों ने मात्रा के संदर्भ में क्रमशः 700 प्रतिशत और 200 प्रतिशत तथा मूल्य के संदर्भ में क्रमशः 670 प्रतिशत और 104 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

4. आरटीजीएस प्रणाली ने 31 मार्च 2023 को एक दिन में अब तक की सबसे अधिक 16.25 लाख लेनदेन संसाधित किए थे।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1985


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष