9 जनवरी 2024
उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना - भारत केएलईएमएस डेटाबेस
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर "उद्योग स्तर पर उत्पादकता को मापना - भारत केएलईएमएस [पूंजी (के), श्रम (एल), ऊर्जा (ई), सामग्री (एम) और सेवा (एस)] डेटाबेस” पर एक अद्यतन जानकारी को रखा है जिसमें डेटा मैनुअल 2023 और 1980-81 से 2021-22 की अवधि को शामिल करते हुए 27 उद्योगों के लिए उत्पादकता संबंधी समय-शृंखला डेटा को शामिल किया गया है।
उक्त डेटाबेस, जिसमें एक अतिरिक्त वर्ष, अर्थात 2021-22 के लिए केएलईएमएस डेटा शामिल है, से भारत में अलग-अलग उद्योग स्तरों पर उत्पादकता रुझानों के विश्लेषण में सहायता मिलने की आशा है।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1641 |