Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(286 kb )
सरकारी और नगरपालिका स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज, 2023

14 सितंबर 2023

सरकारी और नगरपालिका स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर अखिल
भारतीय क्विज, 2023

भारतीय रिज़र्व बैंक समय-समय पर जन समुदाय के विभिन्न वर्गों के बीच वित्तीय साक्षरता फैलाने के लिए विभिन्न उपाय करता रहा है। बच्चों पर लक्षित एक अनूठी पहल के रूप में, भारतीय रिज़र्व बैंक ने देश भर के सरकारी और नगरपालिका स्कूलों के VIII, IX और X कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर एक अखिल भारतीय क्विज आयोजित की। सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में ब्लॉक स्तरों पर बहु-स्तरीय क्विज शुरू की गई थी। विजेता टीमों ने जिला और राज्य स्तरों पर प्रतिस्पर्धा की और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों ने अलग-अलग तिथियों पर चंडीगढ़, हैदराबाद, नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी में आयोजित छह क्षेत्रीय राउंड में भाग लिया।

क्विज़ का राष्ट्रीय फाइनल आज मुंबई में आयोजित किया गया। क्षेत्रीय राउंड के विजेताओं ने फाइनल में भाग लिया। डॉ. भीम राव अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस, नई दिल्ली के अमन गुप्ता और उत्कर्ष सुधाकर विजेता बने।

श्री रोहित जैन, कार्यपालक निदेशक और श्री नीरज निगम, कार्यपालक निदेशक ने विजेताओं और भाग लेने वाली टीमों को सम्मानित किया।

क्विज़ में देश भर के 51,694 स्कूलों के 1,03,388 छात्रों ने भाग लिया। इसने वित्तीय साक्षरता/ जागरूकता क्षेत्र में सरकारी और नगरपालिका स्कूलों के छात्रों के बीच अत्यंत उत्साह पैदा किया।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/919


2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष