Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(383 kb )
2022-23 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) के दौरान भारत के भुगतान संतुलन की गतिविधियां

31 मार्च 2023

2022-23 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) के दौरान भारत के भुगतान
संतुलन की गतिविधियां

तीसरी तिमाही अर्थात् अक्तूबर-दिसंबर 2022-23 के लिए भारत के भुगतान संतुलन (बीओपी) से संबंधित प्रारंभिक आंकड़े, विवरण । (बीपीएम6 फॉर्मेट) और ।। (पुराना फॉर्मेट) में प्रस्‍तुत किए गए हैं।

2022-23 की तीसरी तिमाही के दौरान भारत के भुगतान संतुलन की मुख्य विशेषताएं

  • भारत का चालू खाता घाटा 2022-23 की तीसरी तिमाही में घटकर 18.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 2.2 प्रतिशत) रह गया, जो 2022-23 की दूसरी तिमाही में 30.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 3.7 प्रतिशत) 1 और एक वर्ष पहले [अर्थात्, 2021-22 की तीसरी तिमाही में] 22.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 2.7 प्रतिशत) 2 था।

  • वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में कम चालू खाता घाटा का मुख्य कारण, सुदृढ़ सेवाओं और निजी अंतरण प्राप्तियों के साथ वस्तु व्यापार घाटे में 2022-23 की दूसरी तिमाही के 78.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में कम होकर 72.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर होना था।

  • सॉफ्टवेयर के बढ़ते निर्यात, कारोबार और यात्रा सेवाओं के कारण सेवा निर्यात में वर्ष-दर-वर्ष (व-द-व) आधार पर 24.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। निवल सेवा प्राप्तियों में क्रमिक रूप से और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर दोनों रूप में वृद्धि हुई।

  • प्राथमिक आय खाते से निवल व्यय, जो मुख्य रूप से निवेश आय भुगतान को दर्शाता है, एक वर्ष पहले के 11.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 12.7 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया।

  • निजी हस्तांतरण प्राप्तियां, जो मुख्य रूप से समुद्रपार कार्यरत भारतीयों द्वारा प्रेषण का प्रतिनिधित्व करती हैं, 30.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर थीं, जो एक वर्ष पहले के स्तर से 31.7 प्रतिशत अधिक है।

  • वित्तीय खाते में निवल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एक वर्ष पहले के 4.6 बिलियन अमरीकी डॉलर से घटकर 2.1 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गया।

  • 2021-22 की तीसरी तिमाही में 5.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बहिर्वाह की तुलना में निवल विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में 4.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अंतर्वाह दर्ज किया गया।

  • 2022-23 की तीसरी तिमाही में भारत के लिए निवल बाह्य वाणिज्यिक उधारी में 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बहिर्वाह दर्ज किया गया, जबकि एक वर्ष पहले 0.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बहिर्वाह हुआ था।

  • अनिवासी जमाओं ने 2021-22 की तीसरी तिमाही में 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवल अंतर्वाह की तुलना में 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवल अंतर्वाह दर्ज किया।

  • 2022-23 की तीसरी तिमाही में विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि (बीओपी आधार पर) में 11.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई, जबकि 2021-22 की तीसरी तिमाही में 0.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई थी (तालिका 1)।

अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान बीओपी

  • भारत ने अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान दर्ज किए गए 1.1 प्रतिशत के घाटे की तुलना में अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान जीडीपी के 2.7 प्रतिशत का चालू खाता घाटा दर्ज किया, जिसका मुख्य कारण वस्तु व्यापार घाटे में तेज वृद्धि है।

  • सेवाओं के व्यापार और निजी अंतरण से उच्च निवल प्राप्तियों के कारण अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान निवल अदृश्य प्राप्तियां वर्ष-दर-वर्ष आधार पर अधिक थीं।

  • अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान 21.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवल एफडीआई अंतर्वाह अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान 24.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में कम था। पोर्टफोलियो निवेश ने एक वर्ष पहले के 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के शुद्ध बहिर्वाह की तुलना में अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का शुद्ध बहिर्वाह दर्ज किया।

  • अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान, विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि (बीओपी आधार पर) से 14.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी हुई थी।

तालिका 1 : भारत के भुगतान संतुलन की प्रमुख मदें
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
  अक्तूबर-दिसंबर 2022 प्रा अक्तूबर-दिसंबर 2021 अप्रैल-दिसंबर 2022 प्रा अप्रैल-दिसंबर 2021
  जमा नामे निवल जमा नामे निवल जमा नामे निवल जमा नामे निवल
क. चालू खाता 227.5 245.7 -18.2 205.6 227.7 -22.2 683.9 750.9 -67.0 579.9 605.2 -25.3
1. वस्तु 105.6 178.3 -72.7 108.9 168.7 -59.7 340.3 554.3 -214.0 311.1 446.1 -135.0
जिसमें से:                        
पीओएल 22.7 55.6 -32.9 17.6 43.0 -25.4 73.6 162.4 -88.8 46.2 112.6 -66.4
2. सेवा 83.4 44.7 38.7 67.0 39.2 27.8 239.5 135.3 104.2 184.7 105.5 79.2
3. प्राथमिक आय 7.6 20.3 -12.7 6.1 17.6 -11.5 20.1 53.5 -33.4 18.5 47.4 -28.9
4. द्वितीयक आय 30.9 2.4 28.5 23.5 2.2 21.3 84.0 7.8 76.2 65.6 6.2 59.4
ख. पूंजी लेखा और वित्तीय लेखा 176.7 157.6 19.1 221.4 199.4 22.0 549.7 481.6 68.2 595.3 571.4 23.9
जिसमें से:                        
मुद्रा भंडार में परिवर्तन (वृद्धि (-)/कमी (+)) 0.0 11.1 -11.1 0.0 0.5 -0.5 30.4 15.7 14.7 0.0 63.5 -63.5
ग. भुल-चूक (-) (क+ख) 0.0 0.9 -0.9 0.1 0.0 0.1 0.7 1.8 -1.1 1.4 0.1 1.4
प्रा : प्रारंभिक
नोट : पूर्णांकन के कारण उप घटकों का योग कुल योग से भिन्न हो सकता है।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-23/1946


1 राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जीडीपी आंकड़े में ऊर्ध्वगामी संशोधन के कारण 2022-23 की पहली तिमाही के लिए जीडीपी के प्रतिशत के रूप में चालू खाता घाटा को पूर्ववर्ती  2.2 प्रतिशत से घटाकर 2.1 प्रतिशत कर दिया गया है। सीमा शुल्क आंकड़ों में अधोगामी समायोजन के कारण 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए चालू खाता घाटा 36.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 4.4 प्रतिशत) से अधोगामी संशोधित किया गया है।

2 https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=53906 दीर्घावधि शृंखला आंकड़ों के लिए कृपया देखें: https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=statistics बाह्य क्षेत्र  › अंतर्राष्ट्रीय व्यापार  › त्रैमासिक / वार्षिक।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष