Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(296 kb )
सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 4 फरवरी 2023 (5 फरवरी 2023 को रविवार होने के कारण) को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य (एसजीबी 2016-17 शृंखला I)

27 जनवरी 2023

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना के अंतर्गत समय-पूर्व मोचन – 4 फरवरी 2023 (5 फरवरी 2023 को
रविवार होने के कारण) को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य (एसजीबी 2016-17 शृंखला I)

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड (एसजीबी) योजना पर भारत सरकार की दिनांक 14 जुलाई 2016 की अधिसूचना एफ.सं.4(7)-डब्ल्यूएंडएम/2016 (एसजीबी 2016-17 शृंखला I - जारी करने की तारीख 5 अगस्त 2016) के अनुसार, स्वर्ण बॉण्ड के जारी होने की तारीख, जिस तारीख से ब्याज देय है, से पांच वर्ष के बाद उस स्वर्ण बॉण्ड को समय-पूर्व मोचन की अनुमति दी जा सकती है। तद्नुसार, उपरोक्त शृंखला के समय-पूर्व मोचन की चौथी देय तिथि 4 फरवरी 2023 (5 फरवरी 2023 को रविवार होने के कारण) होगी।

2. इसके अलावा, एसजीबी का मोचन मूल्य, मोचन की तारीख से पहले के सप्ताह (सोमवार-शुक्रवार) के इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा। तद्नुसार, 4 फरवरी 2023 (5 फरवरी 2023 को रविवार होने के कारण) को देय समय-पूर्व मोचन के लिए मोचन मूल्य 5717/- (पांच हजार सात सौ सत्रह रुपए मात्र) प्रति एसजीबी यूनिट होगा, जो 23-27 जनवरी 2023 सप्ताह के लिए सोने के बंद भाव के साधारण औसत पर आधारित होगा।

अजीत प्रसाद  
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1629


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष