10 जनवरी 2023
डॉ. माइकल देवब्रत पात्र को भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में
पुनः नियुक्त किया गया
केंद्र सरकार ने डॉ. माइकल देवब्रत पात्र को 15 जनवरी 2023 से एक वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में पुनः नियुक्त किया है।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1528 |