Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(266 kb )
गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक ने फिनटेक और उद्योग संघों के साथ वार्तालाप की

14 दिसंबर 2022

गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक ने फिनटेक और उद्योग संघों के साथ वार्तालाप की

श्री शक्तिकान्त दास, गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक ने 14 दिसंबर 2022 को चुनिंदा फिनटेक संस्थाओं (एग्रीटेक सहित) और उनके कुछ संघों के साथ बैठक की। बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक के कतिपय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री एम. के. जैन, उप गवर्नर भी शामिल हुए।

अपने आरंभिक उद्बोधन में, गवर्नर ने कहा कि फिनटेक पहल और स्टार्टअप आकांक्षापूर्ण भारत के महत्वपूर्ण खंड हैं। वे डिजिटल नवोन्मेषों और वित्तीय सेवाएं प्रदान करने हेतु नवोन्मेषी साधनों के माध्यम से वित्तीय प्रणाली में परिवर्तनकारी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उत्तरदायी नवोन्मेष के लिए अनुकूल नीतिगत वातावरण प्रदान करने में भारतीय रिज़र्व बैंक की सक्रिय और सहायक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने फिनटेक को सुशासन, कारोबार आचरण, डेटा संरक्षण, ग्राहक केंद्रीयता, विनियामक अनुपालन और जोखिम शमन ढांचे पर ध्यान देने हेतु सूचित किया। गवर्नर ने दोहराया कि भारतीय रिज़र्व बैंक वित्तीय क्षेत्र में नवोन्मेषों को सुविधाजनक बनाने के लिए एक सहभागितापूर्ण और परामर्शी दृष्टिकोण अपनाना जारी रखेगा।

प्रतिभागियों ने देश में फिनटेक और संबंधित पारिस्थितिकी तंत्र की भूमिका को बढ़ाने और गहनता लाने के लिए अपने इनपुट और सुझाव साझा किए।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1366


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष