Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(299 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने “भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी हैंडबुक 2021-22” जारी की

19 नवंबर 2022

भारतीय रिज़र्व बैंक ने “भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी हैंडबुक 2021-22” जारी की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज "भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी हैंडबुक 2021-22" शीर्षक से अपने सांख्यिकीय प्रकाशन के सातवें संस्करण को जारी किया। इस प्रकाशन के माध्यम से, भारतीय रिज़र्व बैंक भारत की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक आंकड़ों का प्रसार करता है।

यह प्रकाशन 1951 से 2021-22 तक की विभिन्न समयावधियों में भारतीय राज्यों में सामाजिक-जनसांख्यिकी, राज्य घरेलू उत्पाद, कृषि, मूल्य और मजदूरी, उद्योग, बुनियादी ढांचा, बैंकिंग और वित्तीय संकेतकों पर उप-राष्ट्रीय आंकड़ों को शामिल करता है। हैंडबुक के वर्तमान संस्करण में, दो नए खंड अर्थात स्वास्थ्य और पर्यावरण को प्रस्तुत किया गया है।

मौजूदा आंकड़ों की श्रृंखला के अद्यतन के अलावा, निम्नलिखित संकेतकों पर 9 नई तालिकाएँ शामिल की गई हैं:

i) सामाजिक और जनसांख्यिकीय संकेतक

  • राज्यवार मातृ मृत्यु अनुपात, 1999-01 से 2017-19; और

  • राज्यवार कुल प्रजनन दर, 2003 से 2020।

ii) स्वास्थ्य

  • राज्य-वार 6-59 महीने के बच्चे जो रक्तहीनता से पीड़ित (एनीमिक) हैं, 2005-06 से 2019-21; और

  • राज्यवार 15-49 वर्ष की गर्भवती महिलाएं जो एनीमिक हैं, 1998-99 से 2019-21।

iii) कृषि

  • राज्यवार शीतगृह (कोल्ड स्टोरेज) क्षमता, 2015-2021।

iv) पर्यावरण

  • राज्यवार वनावरण क्षेत्र, 1987 से 2021; और

  • राज्यवार वृक्षावरण, 2001 से 2021।

v) बुनियादी ढांचा

  • ग्रिड इंटरएक्टिव रिन्यूएबल पावर की राज्यवार कुल स्थापित क्षमता, 2007 से 2021।

vi) राजकोषीय

  • राज्य सरकारों की राज्यवार बकाया गारंटियां, 2008 से 2022।

हैंडबुक का इलेक्ट्रॉनिक रूप www.rbi.org.in पर उपलब्ध है।

हैंडबुक पर टिप्पणियों और सुझावों का स्वागत है और निदेशक, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था निगरानी प्रभाग, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, 6वीं मंजिल, अमर बिल्डिंग, मुंबई 400001 को भेजे जा सकते हैं या ईमेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1233


2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष