15 नवंबर 2022
श्री विवेक जोशी, सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग को भारतीय रिज़र्व बैंक
के केंद्रीय बोर्ड में नामित किया गया
केंद्र सरकार ने श्री विवेक जोशी, सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार को श्री संजय मल्होत्रा के स्थान पर भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नामित किया है। श्री विवेक जोशी का नामांकन 15 नवंबर 2022 से अगले आदेश तक प्रभावी है।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1209 |