Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(312 kb )
वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी छमाही (अक्तूबर 2022 से मार्च 2023) के लिए भारत सरकार की अर्थोपाय अग्रिम सीमा

29 सितंबर 2022

वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी छमाही (अक्तूबर 2022 से मार्च 2023)
के लिए भारत सरकार की अर्थोपाय अग्रिम सीमा

भारत सरकार के परामर्श से यह निर्णय किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी छमाही (अक्तूबर 2022 से मार्च 2023) के लिए अर्थोपाय अग्रिम (डब्ल्यूएमए) की सीमा 50,000 करोड़ होगी।

जब भारत सरकार अर्थोपाय अग्रिम सीमा के 75 प्रतिशत का उपयोग कर लेगी तब भारतीय रिज़र्व बैंक नए बाजार ऋणों को जारी कर सकता है।

भारतीय रिज़र्व बैंक मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के परामर्श से किसी भी समय, सीमा को संशोधित करने की छूट अपने पास रखता है।

अर्थोपाय अग्रिम/ ओवरड्राफ्ट पर ब्याज दर निम्नानुसार होगी:

  1. अर्थोपाय अग्रिम: रेपो दर

  2. ओवरड्राफ्ट: रेपो दर से दो प्रतिशत अधिक

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/962


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष