Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(339 kb )
भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), सितंबर 2021

31 दिसंबर 2021

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), सितंबर 2021

आज, रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2021 के अंत के भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए[1]

सितंबर 2021 में भारत की आईआईपी की मुख्य विशेषताएं

  • जुलाई-सितंबर 2021 के दौरान भारत में गैर-निवासियों का निवल दावा 5.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ गया (तालिका 1) ।

  • तिमाही के दौरान भारत में विदेशी स्वामित्व वाली परिसंपत्ति में 37.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई जबकि भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय परिसंपत्तियों में 31.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कम वृद्धि दर्ज की गई, जिनमें से लगभग तीन चौथाई हिस्सा आरक्षित परिसंपत्तियों में निर्माण से आया; जोकि अगस्त 2021 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) के आवंटन को आंशिक रूप से दर्शाता है

  • सितंबर 2021 में भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में आरक्षित संपत्ति का हिस्सा 68.5 प्रतिशत था (सारणी 2)।

  • कुल देनदारियों में ऋण देनदारियों का हिस्सा तिमाही के दौरान मामूली रूप से बढ़कर सितंबर 2021 में 47.8 प्रतिशत हो गया (सारणी 3)।

  • अंतरराष्ट्रीय देयताओं की तुलना में अंतरराष्ट्रीय परिसंपत्ति के अनुपात में धीरे-धीरे सुधार हुआ जोकि एक वर्ष पहले के 70.4 प्रतिशत से बढ़कर 73.6 प्रतिशत हो गया है।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1462


तालिका 1: भारत की समग्र अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
अवधि सितंबर-20 (सं) दिसंबर-20 (आसं) मार्च-21 (आसं) जून-21 (आसं) सितंबर-21 (अ)
निवल आईआईपी (क-ख) -337.8 -340.7 -351.1 -326.4 -331.8
क. आस्तियां 802.8 852.3 859.5 895.2 927.1
1. प्रत्यक्ष निवेश 188.3 190.9 193.9 199.4 202.8
1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 121.3 122.5 122.7 125.4 127.1
1.2 ऋण लिखत 67.0 68.4 71.2 74.0 75.7
2. पोर्टफोलियो निवेश 5.0 6.3 7.9 7.9 8.6
2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 1.9 2.5 2.3 3.1 4.6
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ 3.1 3.8 5.6 4.8 4.0
3. अन्य निवेश 64.8 69.4 80.6 76.8 80.3
3.1 ट्रेड क्रेडिट 2.8 3.2 5.6 7.9 11.9
3.2 ऋण 9.0 10.6 13.3 13.6 10.1
3.3 करेंसी और जमाराशियां 34.9 37.3 42.4 35.9 41.1
3.4 अन्य पपरिसंपत्तियां 18.1 18.2 19.2 19.4 17.2
4. आरक्षित परिसंत्तियां 544.7 585.8 577.0 611.1 635.4
ख. देयताएं 1140.6 1193.0 1210.6 1221.6 1258.9
1. प्रत्यक्ष निवेश 456.0 480.2 482.2 493.8 506.7
1.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 430.7 454.6 456.9 468.0 480.7
1.2 ऋण लिखत 25.3 25.6 25.3 25.8 26.0
2. पोर्टफोलियो निवेश 244.3 265.6 274.1 272.9 276.4
2.1 इक्विटी और निवेश निधि शेयर 149.1 170.7 177.3 176.2 177.0
2.2 ऋण प्रतिभूतियाँ 95.2 94.9 96.8 96.7 99.4
3. अन्य निवेश 440.3 447.2 454.3 454.9 475.8
3.1 ट्रेड क्रेडिट 102.2 102.6 100.3 102.1 100.3
3.2 ऋण 189.7 192.4 197.8 197.4 201.2
3.3 करेंसी और जमाराशियां 138.8 142.5 143.8 143.1 142.9
3.4 अन्य परिपरिसंपत्तियां 9.5 9.7 12.4 12.3 31.4
मेमो मद: देयताओं की तुलना में आस्ति अनुपात (%) 70.4 71.4 71.0 73.3 73.6
सं: संशोधित आसं: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम
पूर्णांकन के कारण संघटक मदों का योग कुल योग में नहीं जोड़ा गया है।

तालिका 2: भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों और देयताओं की संरचना
(प्रतिशत)
अवधि सितंबर-20 (सं) दिसंबर-20 (आसं) मार्च-21 (आसं) जून-21 (आसं) सितंबर-21 (अ)
A. आस्तियां          
     1. प्रत्यक्ष निवेश 23.5 22.4 22.6 22.3 21.9
     2. पोर्टफोलियो निवेश 0.6 0.7 0.9 0.9 0.9
     3. अन्य निवेश 8.1 8.1 9.4 8.6 8.7
     4. आरक्षित आस्तियां 67.8 68.8 67.1 68.2 68.5
    आस्तियां/देयताएँ 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
B. देयताएँ
     1. प्रत्यक्ष निवेश 40.0 40.3 39.8 40.4 40.2
     2. पोर्टफोलियो निवेश 21.4 22.3 22.6 22.3 22.0
     3. अन्य निवेश 38.6 37.4 37.6 37.3 37.8

तालिका 3 : भारत के बाह्य ऋण और गैर-ऋण देयताओं का हिस्सा
(प्रतिशत)
अवधि सितंबर-20 (सं) दिसंबर-20 (आसं) मार्च-21 (आसं) जून-21 (आसं) सितंबर-21 (अ)
गैर-ऋण देयताएं 50.8 52.4 52.4 52.7 52.2
ऋण देयताएं 49.2 47.6 47.6 47.3 47.8
कुल 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

[1] आईआईपी को आईएमएफ़ के 'भुगतान संतुलन और अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति नियमावली (छठे संस्करण)' (बीपीएम6) के अनुसार संकलित किया गया है। इस तिमाही से, आईआईपी संकलन भी आईएमएफ के बाहरी ऋण सांख्यिकी (ईडीएस) गाइड 2013 द्वारा प्रदान किए गए सांख्यिकीय ढांचे के अनुरूप बनाया गया है, जिसके कारण देनदारियों के तहत कुछ उप-घटकों का पुनर्वर्गीकरण हुआ है, हालांकि कुल स्थिति अपरिवर्तित बनी हुई है। जून 2018 से आईआईपी पर संशोधित त्रैमासिक समय श्रृंखला डेटा विवरण में प्रदान किया गया है।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष