Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(308 kb )
त्रैमासिक औद्योगिक संभावना सर्वेक्षण (आईओएस) का आरंभ: अक्तूबर-दिसंबर 2021 (96 वां दौर)

22 अक्तूबर 2021

त्रैमासिक औद्योगिक संभावना सर्वेक्षण (आईओएस) का आरंभ: अक्तूबर-दिसंबर 2021 (96 वां दौर)

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अक्तूबर-दिसंबर 2021 की संदर्भ अवधि के लिए भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के त्रैमासिक औद्योगिक संभावना सर्वेक्षण (आईओएस) का 96 वां दौर आरंभ किया है। सर्वेक्षण चालू तिमाही (ति3: 2021-22) के लिए कारोबारी मनोभावों और आगामी तिमाही (ति4: 2021-22) के लिए प्रत्याशाओं का आकलन करता है जो मांग स्थितियों, वित्तीय स्थितियों, रोजगार स्थितियों तथा मूल्य स्थिति से संबंधित संकेतकों के समूह पर गुणवत्तापूर्ण प्रत्युत्तरों पर आधारित है। यह सर्वेक्षण विनिर्माण क्षेत्र के कार्यनिष्पादन में उपयोगी अंतर्दृष्टि उपलब्ध कराता है। कोविड-19 महामारी के कारण जारी अनिश्चितता के परिणामस्वरूप, इस दौर में प्रमुख मापदंडों पर संभावनाओं का आकलन करने के लिए अगली दो तिमाहियों (ति1:2022-23 और ति2:2022-23) के लिए एक अतिरिक्त ब्लॉक को शामिल किया गया है।

2. 95 वां दौर अर्थात्, ति2: 2021-22 के परिणाम 8 अक्तूबर 2021 को सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित किए गए थे।

3. मैसर्स जेनेसिस मैनेजमेंट एंड मार्केट रिसर्च प्रा. लिमिटेड को भारतीय रिज़र्व बैंक की तरफ से अक्तूबर-दिसंबर 2021 तिमाही का सर्वेक्षण करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। यह एजेंसी चुनिंदा कंपनियों से संपर्क करेगी, अन्य विनिर्माण कंपनियां जिनसे एजेंसी संपर्क नहीं करती हैं, वे भी रिज़र्व बैंक की वेबसाइट से सर्वेक्षण प्रश्नावली डाउनलोड कर इस सर्वेक्षण में भाग ले सकती हैं, यह सर्वेक्षण प्रश्नावलीफॉर्म’ शीर्ष (आरबीआई होम पेज पर बिल्कुल नीचे ‘अन्य लिंक” देखें) और ‘सर्वेक्षण’ उप-शीर्ष के अंतर्गत रखी गई है। विधिवत भरी हुई अधिप्रमाणित सर्वेक्षण प्रश्नावली को सर्वेक्षण प्रश्नावली में दिए गए संपर्क ब्यौरे पर ई-मेल से भेजा जा सकता है।

4. प्रतिक्रिया देने वालों की पहचान नहीं बताई जाएगी।

5. किसी प्रश्न/स्पष्टीकरण के लिए कृपया निम्नलिखित पते पर संपर्क करें:

निदेशक,
उद्यम सर्वेक्षण प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग,
भारतीय रिज़र्व बैंक, सी-8, दूसरी मंजिल, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स,
बांद्रा (पूर्व), मुंबई-400051,
फोन: 022-26578386, 022-26572197,
कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1077


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष