20 सितंबर 2021
रिज़र्व बैंक ने जी-सेक अभिग्रहण कार्यक्रम (जी-एसएपी 2.0) के अंतर्गत भारत सरकार की प्रतिभूतियों
की खुला बाजार खरीद के साथ-साथ भारत सरकार
की प्रतिभूतियों की बिक्री की घोषणा की
गवर्नर के 4 जून 2021 के वक्तव्य में घोषणा किए अनुसार, रिज़र्व बैंक, जी-सेक अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-एसएपी 2.0) के तहत 23 सितंबर 2021 को ₹15,000 करोड़ की सकल राशि के लिए सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार खरीद आयोजित करेगा।
2. तदनुसार, रिज़र्व बैंक एकाधिक मूल्य नीलामी पद्धति का उपयोग करके एक बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा:
क्रम संख्या |
आईएसआईएन |
प्रतिभूति |
परिपक्वता की तारीख |
सकल राशि |
1 |
IN0020170174 |
7.17% जीएस 2028 |
08-जनवरी-2028 |
₹15,000 करोड़
(कोई प्रतिभूति-वार अधिसूचित राशि नहीं है) |
2 |
IN0020210095 |
6.10% जीएस 2031 |
12-जुलाई-2031 |
3 |
IN0020210020 |
6.64% जीएस 2035 |
16-जून-2035 |
3. वर्तमान चलनिधि स्थितियों की समीक्षा करने के बाद, रिज़र्व बैंक ने 23 सितंबर, 2021 को ₹15,000 करोड़ की सकल राशि के लिए खुला बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की एक सामयिक बिक्री करने का निर्णय लिया है।
4. तदनुसार, रिज़र्व बैंक बहु-प्रतिभूति नीलामी के माध्यम से एकाधिक मूल्य पद्धति का उपयोग करते हुए निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री करेगा:
क्रम संख्या |
आईएसआईएन |
प्रतिभूति |
परिपक्वता की तारीख |
सकल राशि |
1 |
IN0020120013 |
8.15% जीएस 2022 |
11-जून-2022 |
₹15,000 करोड़
(कोई प्रतिभूति-वार अधिसूचित राशि नहीं है) |
2 |
IN0020070028 |
8.08% जीएस 2022 |
2-अगस्त-2022 |
3 |
IN0020070051 |
8.13% जीएस 2022 |
21-सितंबर-2022 |
5. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित हैं:
-
प्रत्येक प्रतिभूतियों की खरीद/बिक्री की मात्रा का निर्धारण करना।
-
सकल राशि से कम राशि की बोलियां/प्रस्तावों को स्वीकार करना।
-
पूर्णांकन प्रभाव के कारण सकल राशि की तुलना में कुछ अधिक/कम की खरीद/बिक्री करना।
-
कारण दिए बिना संपूर्ण या आंशिक रूप से किसी भी या सभी बोलियाँ/प्रस्ताव का स्वीकार या अस्वीकार करना।
6. पात्र प्रतिभागियों को 23 सितंबर 2021 को सुबह 10:00 और सुबह 11:00 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियां/प्रस्तावों को प्रस्तुत करनी होगी। केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियाँ/प्रस्तावों को स्वीकार किए जाएंगे। इस तरह की भौतिक बोली/प्रस्ताव रिज़र्व बैंक की वेबसाइट से प्राप्त निर्धारित फॉर्म (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) में सुबह 11.00 बजे से पहले वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (ईमेल; फोन नंबर: 022-22630982) को प्रस्तुत करना होगा।
7. नीलामी का परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल प्रतिभागियों को 24 सितंबर 2021 को दोपहर 12 बजे तक अपने चालू खाते/ एसजीएल खाते में निधि/प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/891
|