10 जनवरी 2020
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के 63-दिवसीय
नकदी प्रबंध बिलों की नीलामी की घोषणा की
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के 63-दिवसीय नकदी प्रबंध बिलों की नीलामी की घोषणा की है जिसका विवरण निम्नानुसार है।
नीलामी की तारीख |
निपटान की तारीख |
परिपक्वता तारीख |
अधिसूचित राशि |
13 जनवरी 2020 |
14 जनवरी 2020 |
17 मार्च 2020 |
₹ 30,000 करोड़ |
उक्त नीलामी “एकाधिक मूल्य नीलामी” पद्धति का उपयोग कर आयोजित की जाएगी। नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक फार्मेट में पूर्वाह्न 10.30 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे के बीच प्रस्तुत की जानी चाहिए। परिणामों की घोषणा उसी दिन की जाएगी।
नकदी प्रबंध बिलों का स्वरूप खज़ाना बिल वर्गीय होगा और उनकी बिक्री भारत सरकार द्वारा 27 मार्च 2018 को जारी और समय-समय पर यथा संशोधित सामान्य अधिसूचना सं. एफ.4(2)-डब्ल्यूएण्डएम/2018 में विनिर्दिष्ट शर्तों के अधीन होगी।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1656 |