4 अक्टूबर 2019
वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य निष्पादन
रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के कार्यनिष्पादन से संबंधित आंकड़े आज जारी किए जो 2,696 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय (एनजीएनफ) कंपनियों के संक्षिप्त वित्तीय परिणामों से लिए गए हैं। वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही और वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही के आंकड़े भी तुलना करने के लिए सारणियों में प्रस्तुत किए गए हैं। इन आंकड़ों को https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=statistics#!2_42 से प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्य-मुख्य बातें
बिक्री
-
पेट्रोलियम उत्पादों, लौह और इस्पात, मोटर वाहनों और अन्य परिवहन उपकरण कंपनियों के प्रमुख योगदान से सांकेतिक बिक्री में संकुचन (वर्ष-दर-वर्ष) के साथ विनिर्माण क्षेत्र के लिए मांग की स्थिति 2019-20 की पहली तिमाही में कमजोर हो गई (तालिका 2क और तालिका 5ख)।
-
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों की बिक्री में वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) मध्यम रही, जबकि गैर-आईटी सेवा कंपनियों में, विशेष रूप से थोक और खुदरा व्यापार, परिवहन और भंडारण सेवाओं में उच्च बिक्री वृद्धि दर्ज की गयी (तालिका 2क और तालिका 5ख) ।
व्यय
-
विनिर्माण कंपनियों के लिए इनपुट लागत (अर्थात् कच्चे माल) पण्य की कीमतों में नरमी के अनुरूप कम हुई।
-
विनिर्माण और आईटी कंपनियों में कर्मचारियों की लागत में मामूली गिरावट आई लेकिन गैर-आईटी सेवाओं में कर्मचारियों की लागत में वृद्धि हुई (तालिका 2ख)।
परिचालन लाभ
-
विनिर्माण क्षेत्र के लिए परिचालन लाभ 4.3 प्रतिशत तक संकुचित हुआ, जिसका मुख्य कारण था उत्पादन में कमी (तालिका 2क) ।
-
गैर-आईटी सेवा कंपनियों, विशेष रूप से थोक और खुदरा व्यापार और दूरसंचार, के परिचालन लाभ में तेज वृद्धि दर्ज की गई (तालिका 2क और तालिका 5क) ।
ब्याज
-
विनिर्माण कंपनियों के ब्याज व्यय के वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) में मंदी देखी गई, जिसका मुख्य कारण लौह और इस्पात कंपनियों के ब्याज व्यय में संकुचन रहा (तालिका 2क और तालिका 5ख) ।
-
विनिर्माण क्षेत्र का ब्याज कवरेज अनुपात (आईसीआर) पांच1 से ऊपर स्थिर रहा; जबकि गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए इसमें सुधार हुआ (तालिका 2ख)।
मूल्य निर्धारण क्षमता
सारणियों की सूची |
सारणी सं. |
शीर्षक |
1 |
क |
सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दर |
ख |
चयनित अनुपात |
2 |
क |
सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन - क्षेत्रवार |
वृद्धि दर |
ख |
चयनित अनुपात |
3 |
क |
चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दर |
ख |
चयनित अनुपात |
4 |
क |
बिक्री के आकार के अनुसार गैर सरकारी गैर वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दर |
ख |
चयनित अनुपात |
5 |
क |
उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर सरकारी गैर वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
वृद्धि दर |
ख |
चयनित अनुपात |
व्याख्यात्मक टिप्पणियां |
शब्दावली |
टिप्पणियां:
-
विभिन्न तिमाहियों में परिणामों की घोषणा की तिथि के आधार पर कंपनियों का कवरेज़ भिन्न-भिन्न है, हालांकि समग्र स्थिति में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
-
व्याख्यात्मक टिप्पणियों सहित आंकड़ों के समापन के लिए अपनाई जाने वाली संक्षिप्त पद्धति दी गई है और शब्दावली (संशोधित परिभाषा और परिकलन सहित जो पिछले प्रकाशनों से भिन्न हैं) अंत में दी गई है।
अजीत प्रसाद
निदेशक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/878
|