Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

कृषि ऋण की समीक्षा के लिए आंतरिक कार्य समूह की रिपोर्ट

13 सितंबर 2019

कृषि ऋण की समीक्षा के लिए आंतरिक कार्य समूह की रिपोर्ट

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 07 फरवरी 2019 को छठी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा, 2018-19 के दौरान अपने विकासात्मक और विनियामक नीतियों पर अपने वक्तव्य में कृषि ऋण की समीक्षा के लिए आंतरिक कार्य समूह (आईडब्ल्यूजी) के गठन की घोषणा की थी।

समीक्षा के दायरे में अन्य बातों के साथ-साथ निम्नलिखित कार्य शामिल हैं:

  1. ऋण पहुंच: संस्थागत ऋण, पहुंच को प्रभावित करनेवाले उपाय और कारक

  2. लागत प्रभावी और समावेशी प्रणाली: ऋण और समावेश में आसानी

  3. ऋण अनुशासन: राज्य के वित्त और कृषि ऋण पर ऋण छूट का प्रभाव

परामर्श और विचार-विमर्श के बाद, आंतरिक कार्य समूह ने 06 सितंबर 2019 को अपनी रिपोर्ट गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक को प्रस्तुत की।

योगेश दयाल  
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2019-2020/697


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष