5 अगस्त 2019
भारतीय रिज़र्व बैंक 06 अगस्त 2019 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
ओवरनाइट परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा
सावधि रेपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक 06 अगस्त 2019, मंगलवार को निम्नानुसार परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा।
क्र.सं. |
अधिसूचित राशि
(₹ बिलियन में) |
अवधि
(दिन) |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
1. |
1000 |
1 |
पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.00 बजे तक |
07 अगस्त 2019 (बुधवार) |
2. |
1000 |
1 |
अपराह्न 4.00 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक |
07 अगस्त 2019 (बुधवार) |
सफल प्रस्तावों को उनकी संबंधित प्रस्तावित दरों पर स्वीकार किया जाएगा।
रेपो दर पर या उससे उच्च दर के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अजित प्रसाद
निदेशक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/350 |