09 मार्च 2018
भारत सरकार की प्रतिभूतियों का परिवर्तन भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के परामर्श से अपने पोर्टफोलियो में वर्ष 2018-19 में परिपक्व होने वाली प्रतिभूति जिसका कुल अंकित मूल्य लगभग ₹ 15,968 करोड़ है, को दीर्घावधि प्रतिभूतियों में परिवर्तित कर दिया है जो वर्ष 2029-29 और 2031-32 में परिपक्व होंगी। यह लेनदेन 08 मार्च 2018 को भारतीय नियत आय मुद्रा बाजार और व्युत्पन्नी संघ (फिम्डा) के मूल्यों पर किया गया है।
अनिरुद्ध डी. जाधव
सहायक प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2017-2018/2408 |