Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), सिंतबर 2017

29 दिसंबर 2017

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), सिंतबर 20171

आज, रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2017 की समाप्ति की स्थिति के अनुसार भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी) से संबंधित आंकड़े जारी किए।

मुख्य-मुख्य बातें:

  • भारत में विदेशी स्वामित्व वाली परिसंपत्तियों की तुलना में भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय परिसंपत्तियों में उच्चतर वृद्धि के कारण भारतीय अनिवासियों के भारत पर निवल दावे पिछली तिमाही से 1.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक कम हो गए (तालिका 1)।

  • भारतीय निवासियों की विदेशों में वित्तीय परिसंपत्तियों ने पिछली तिमाही के स्तर से 18.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि दर्शाई जिसका एक बड़ा भाग प्रारक्षित परिसंपत्तियों में हुई वृद्धि से आया (तालिका 1 और 2)।

  • भारत में विदेशी स्वामित्व वाली परिसंपत्तियों में इस तिमाही के दौरान 16.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई जिसका मुख्य कारण प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, ट्रेड क्रेडिट और ऋण प्रतिभूतियों में पोर्टफोलियो निवेश में वृद्धि था, तथापि पोर्टफोलियो इक्विटी में समुद्रपारीय निवेश इस तिमाही के दौरान कम हुआ।

  • भारत की अंतरराष्ट्रीय परिसंपत्तियों में प्रारक्षित परिसंपत्तियों की हिस्सेदारी दो तिहाई रही जिसके बाद प्रत्यक्ष विदेशी निवेश रहे, ऋण और ऋणेत्तर देयताओं का अनिवासियों की कुल देयताओं में लगभग बराबर की हिस्सेदारी रही (तालिका 3)।

  • भारत की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय देयताओं की तुलना में अंतराराष्ट्रीय परिसंपत्तियों का अनुपात सितंबर 2017 में 59.5 प्रतिशत रहा (जून 2017 में 58.6 प्रतिशत)।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी : 2017-2018/1774

तालिका 1: भारत की समग्र अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
अवधि सितंबर-16(सं.) दिसंबर-16(आं.सं.) मार्च-17(आं.सं.) जून-17(आं.सं.) सितंबर-17(अ.)
निवल आईआईपी -366.8 -361.7 -394.5 -406.7 -404.8
क. परिसंपत्तियां 567.3 543.4 564.2 576.5 595.1
1. प्रत्यक्ष निवेश 140.6 144.1 148.2 151.3 153.6
2. पोर्टफोलियो निवेश 2.3 2.3 2.6 2.1 2.5
      2.1 इक्विटी प्रतिभूतियां 2.0 2.3 1.6 2.0 2.4
      2.2 ऋण प्रतिभूतियां 0.3 0.0 1.0 0.1 0.1
3. अन्य निवेश 52.4 38.1 43.4 36.6 38.8
      3.1 ट्रेड क्रेडिट 2.2 1.9 1.8 1.2 1.2
      3.2 ऋण 6.3 4.2 7.3 5.1 5.9
      3.3 करेंसी और जमाराशियां 26.8 14.9 20.1 16.1 17.2
      3.4 अन्य परिसंपत्तियां 17.1 17.1 14.2 14.2 14.5
4. प्रारक्षित परिसंत्तियां 372.0 358.9 370.0 386.5 400.2
ख. देयताएं 934.0 905.1 958.7 983.2 999.9
1. प्रत्यक्ष निवेश 311.6 318.5 342.6 353.3 364.2
2. पोर्टफोलियो निवेश 232.1 221.1 238.6 251.2 254.0
      2.1 इक्विटी प्रतिभूतियां 148.1 140.6 154.0 154.9 150.1
      2.2 ऋण प्रतिभूतियां 84.0 80.5 84.6 96.3 103.9
3. अन्य निवेश 390.3 365.5 377.5 378.7 381.7
      3.1 ट्रेड क्रेडिट 82.0 84.8 88.9 89.6 93.6
      3.2 ऋण 167.0 160.3 159.9 158.6 156.9
      3.3 करेंसी और जमाराशियां 130.2 110.0 117.1 118.5 118.3
      3.4 अन्य देयताएं 11.1 10.4 11.6 12.0 12.9
मेमो मद: देयताओं की तुलना में परिसंपत्ति अनुपात (%) 60.7 60.0 58.9 58.6 59.5
सं: संशोधित आं.सं.: आंशिक संशोधित अ: अनंतिम;
नोट: पूर्णांकन के कारण संघटक मदों का योग कुल योग में नहीं जोड़ा गया है।

तालिका 2: अंतरराष्ट्रीय वित्तीय परिसंपत्तियों और भारत की देयताओं की संरचना
(प्रतिशत)
अवधि सितंबर-16(सं.) दिसंबर-16(आं.सं.) मार्च-17(आं.सं.) जून-17(आं.सं.) सितंबर-17(अ.)
. परिसंपत्ति          
     1. प्रत्यक्ष निवेश 24.8 26.5 26.3 26.2 25.8
     2. संविभाग निवेश 0.4 0.4 0.4 0.4 0.4
     3. अन्य निवेश 9.2 7.0 7.7 6.4 6.5
     4. आरक्षित परिसंपत्ति 65.6 66.1 65.6 67.0 67.3
    परिसंपत्ति/देयताएं 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
ख. देयताएं
     1. प्रत्यक्ष निवेश 33.4 35.2 35.7 35.9 36.4
     2. संविभाग निवेश 24.8 24.4 24.9 25.6 25.4
     3. अन्य निवेश 41.8 40.4 39.4 38.5 38.2

सारणी 3: भारत के बाह्य ऋण और गैर-ऋण देयताओं का हिस्सा
(प्रतिशत)
अवधि सितंबर-16(सं.) दिसंबर-16(आं.सं.) मार्च-17(आं.सं.) जून-17(आं.सं.) सितंबर-17(अ.)
गैर-ऋण देयताएं 47.7 49.2 50.3 50.1 49.8
ऋण देयताएं 52.3 50.8 49.7 49.9 50.2
कुल 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

1 भारत के तिमाही आईआईपी को एक तिमाही के अंतराल पर प्रसारित किया जा रहा है तथा जून 2017 के अंत में पिछले तिमाही आईआईपी को 29 तिसंबर 2017 को सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराया गया था।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष