Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के साथ विशेष करेंसी स्वैप करार पर हस्ताक्षर किए

29 मार्च 2016

भारतीय रिज़र्व बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के साथ
विशेष करेंसी स्वैप करार पर हस्ताक्षर किए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के साथ विशेष करेंसी स्वैप करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इस व्यवस्था के अंतर्गत, सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका अधिकतम तीन माह की अवधि के लिए 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक आहरित कर सकता है। यह विशेष व्यवस्था सार्क सदस्य देशों के लिए करेंसी स्वैप व्यवस्था पर मौजूदा फ्रेमवर्क के अतिरिक्त है।

श्रीलंका के साथ सीमित अवधि के लिए 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त करेंसी स्वैप सुविधा प्रदान करने के प्रस्ताव पर निर्णय श्रीलंका के साथ भारत के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और आर्थिक संबंधों के संदर्भ में अल्पकालिक चलनिधि प्रबंध के लिए मार्च 2016 में केंद्र सरकार की सहमति से लिया गया।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/2280


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष