Click here to Visit the RBI’s new website

अधिसूचनाएं

नीलामी परिणाम का प्रसारण और निश्चित समय पर आवंटन

भारिबैंक/2016-17/51
आंऋप्रवि/435/08.01.001/2016-17

25 अगस्त 2016

बाज़ार के सभी प्रतिभागी

महोदया/ महोदय,

नीलामी परिणाम का प्रसारण और निश्चित समय पर आवंटन

भारत सरकार और राज्य सरकारों के बाज़ार उधार कार्यक्रम के भाग के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा भारत सरकार के दिनांकित प्रतिभूतियों, ट्रेजरी बिलों तथा राज्य विकास ऋणों के लिए नीलामी आयोजित की जाती है। इसके उपरांत नीलामी के परिणाम को पब्लिक डोमेन में डाला जाता है।

2. इस संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है कि नीलामी परिणाम की घोषणा समय पर उपलब्ध कराया जाए ताकि अधिक पूर्वानुमेयता (provide greater predictability) सुनिश्चित किया जा सकें। तदनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निम्न तालिका में दिए गए समय पर नीलामी परिणाम घोषित किया जाएगा। यह आरंभ में भारत सरकार के दिनांकित प्रतिभूतियों और ट्रेजरी बिलों पर लागू होगा।

लिखत घोषणा का समय
ट्रेज़री बिल 1.30 pm
भारत सरकार - दिनांकित प्रतिभूति 2 pm

3. यदि किसी कारणवश उक्त समय सीमा का पालन किया जाना संभव न होने की स्थिति में ट्रेजरी बिलों के लिए नीलामी परिणाम की घोषणा अपराह्न 2 बजे और दिनांकित प्रतिभूतियों के लिए अपराह्न 2.30 बजे या यदि देरी की संभावना है तो आधे घंटे के अंतराल के बाद किया जाएगा। सफल बोली लगानेवालों को आवंटन विद्यमान प्रणाली के अनुसार नीलामी परिणाम की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद किया जाएगा।

4. यह तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

भवदीया

(ए. मंगलगिरी)
मुख्य महाप्रबंधक


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष