आरबीआई / 2010-11/ 304
ग्राआऋवि.केंका.आरआरबी.बीसी.सं.36/03.05.33/2010-11
8 दिसंबर 2010
अध्यक्ष
सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी)
महोदय / महोदया
ऋण सूचना व्यवसाय आरंभ करने के लिए
'पंजीकरण प्रमाणपत्र' की मंजूरी – हाई मार्क
क्रेडिट इनफॉर्मेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
कृपया 23 मार्च 2010 और 19 अप्रैल 2010 का हमारा परिपत्र ग्राआऋवि.केंका. आरआरबी. बीसी.सं.62/ 03.05.33/2009-10 एवं ग्राआऋवि.केंका.आरआरबी. बीसी.सं.70/ 03.05.33/ 2009-10 देखें, जिनके द्वारा क्रमशः एक्सपीरियन क्रेडिट इनफॉर्मेशन कंपनी ऑफ इंडिया लि. तथा ईक्वीफैक्स क्रेडिट इनफॉर्मेशन सर्विसेज प्रा.लि. को 'पंजीकरण प्रमाण' पत्र जारी किए जाने की सूचना दी गई है।
2. हम आगे सूचित करते हैंकि 25 नवंबर 2010 को भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाई मार्क क्रेडिट इनफॉर्मेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को ऋण सूचना का व्यवसाय आरंभ करने के लिए 'पंजीकरण प्रमाणपत्र' जारी किया है। उक्त कंपनी का पता निम्नलिखित है :
हाई मार्क क्रेडिट इनफॉर्मेशन सर्विसेज प्रा.लि.
402, चतुर्थ मंज़िल, शील एस्टेट
158, सीएसटी रोड
कलीना, सांताक्रूज (पूर्व)
मुंबई – 400 098
टेलीफोन नं.: 022 – 6729 0800
फैक्स नं.: 022 – 6729 0801
कृपया हमारे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को पावती भेजें ।
भवदीय
( बी.पी.विजयेन्द्र )
मुख्य महाप्रबंधक |