आरबीआई/2025-26/264
एफआईडीडी.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.14/02.08.001/2025-26
30 मार्च 2026 अध्यक्ष/ प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी संबंधित अग्रणी बैंक
महोदया/ प्रिय महोदय,
गोवा राज्य में नए जि़ले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
गोवा सरकार ने 31 दिसंबर 2025 की राजपत्र अधिसूचना सं.16/29/1/2023-आरईवी-I/3259 के माध्यम से गोवा राज्य में कुशावती नामक नए जि़ले के गठन को अधिसूचित किया है। तदनुसार, इस नए जि़ले के लिए निम्नानुसार अग्रणी बैंक को नामित करने का निर्णय लिया गया है:
| क्र.सं. |
नव निर्मित जि़ले का नाम |
उस बैंक का नाम जिसे अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया है |
नए जि़ले को आबंटित डिस्ट्रिक्ट वर्किंग कोड |
| 1 |
कुशावती |
भारतीय स्टेट बैंक |
02W
(शून्य दो डबल्यू के रूप में पढ़ा जाए) |
2. गोवा राज्य में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं है।
भवदीया,
(निशा नम्बियार)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक |