बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

आरबीआई परिपत्रों की सूची


प्राधिकृत डीलरों की एनओपी-आईएनआर स्थिति

आरबीआई/2025-26/252
एपी (डीआईआर शृंखला) परिपत्र. 24

27 मार्च, 2026

सभी प्राधिकृत व्यक्ति

महोदया/महोदय,

प्राधिकृत डीलरों की एनओपी-आईएनआर स्थिति

प्राधिकृत डीलरों का ध्यान समय-समय पर यथासंशोधित दिनांक 05 जुलाई 2016 के मास्टर निदेश – जोखिम प्रबंध और अंतर-बैंक लेनदेन की ओर आकृष्ट किया जाता है। मास्टर निदेश के अनुबंध I के पैराग्राफ क (ii) (क) के अनुसार, रिज़र्व बैंक, बाजार स्थितियों पर निर्भर करते हुए,  विनिमय दर प्रबंधन के लिए रुपया की खुली स्थितियों (एनओपी-आईएनआर) की सीमाएं निर्दिष्ट कर सकता है।

2. तदनुसार, अब यह निर्णय लिया गया है कि प्राधिकृत डीलर यह सुनिश्चित करेंगे कि ऑनशोर डेलीवरेबल बाजार में उनकी एनओपी-आईएनआर स्थितियाँ प्रत्येक कारोबार दिवस के अंत में 100 मिलियन अमरीकी डॉलर के भीतर बनायी रखी जाती हैं। प्राधिकृत डीलर उपर्युक्त का अनुपालन यथाशीघ्र या 10 अप्रैल, 2026 तक अवश्य सुनिश्चित करेंगे।

3. इस परिपत्र में निहित निदेश फेमा, 1999 (1999 का 42) की धारा 10 (4), 11(1) और 11(2) के अंतर्गत और किसी अन्य कानून के अंतर्गत अपेक्षित किसी अनुमति/अनुमोदन, यदि हो, पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना जारी किए गए हैं।

भवदीया,

(डिम्पल भांडिया)
मुख्य महाप्रबंधक


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष