आरबीआई/2025-26/155
एफआईडीडी.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.09/02.08.001/2025-26
18 दिसंबर 2025
अध्यक्ष/ प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक
महोदया/ प्रिय महोदय,
गुजरात राज्य में नए जि़ले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
गुजरात सरकार ने 24 सितंबर 2025 की राजपत्र अधिसूचना सं. जीएचएम/2025/210/एम/आरडी/ आरसीओ/ई-फाइल/15/2025/5360/एल1 के माध्यम से गुजरात राज्य में वाव-थराद नामक नए जि़ले के गठन को अधिसूचित किया है। तदनुसार, इस नए जि़ले के लिए निम्नानुसार अग्रणी बैंक को नामित करने का निर्णय लिया गया है:
| क्र.सं. |
नव निर्मित जि़ले का नाम |
उस बैंक का नाम जिसे अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया है |
नए जि़ले को आबंटित डिस्ट्रिक्ट वर्किंग कोड |
| 1 |
वाव-थराद |
बैंक ऑफ़ बड़ौदा |
02U
(शून्य दो यू के रूप में पढ़ा जाए) |
2. गुजरात राज्य में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं है।
भवदीया,
(निशा नम्बियार)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
|