Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी


(266 kb )
विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन संबंधी 37वीं छमाही रिपोर्ट: अप्रैल-सितंबर, 2021

27 अक्तूबर 2021

विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन संबंधी 37वीं छमाही रिपोर्ट:
अप्रैल-सितंबर, 2021

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज सितंबर 2021 के अंत के संदर्भ में विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन संबंधी 37वीं छमाही रिपोर्ट जारी की है।

15 अक्तूबर 2021 तक विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति निम्नानुसार है:

बिलियन अमेरिकी डॉलर
विदेशी मुद्रा भंडार (i+ii+iii+iv) 641.01
i. विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफ़सीए) 577.95
ii. स्वर्ण 38.58
iii. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 19.25
iv. आरक्षित ट्रांच की स्थिति (आरटीपी) 5.23
* अंतर, यदि कोई हो, तो वो पूर्णांकन करने के कारण है।

यह विदित है कि फरवरी 2004 में, रिज़र्व बैंक ने देश की विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन के संबंध में अधिक पारदर्शिता लाने और प्रकटन के स्तर को बढ़ाने के लिए छमाही रिपोर्ट तैयार करने और उसे सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1107

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष