Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

बैंकिंग प्रणाली का विनियामक

बैंक राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रणाली की नींव होते हैं। बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा एवं सुदृढता को सुनिश्चित करने और वित्‍तीय स्थिरता को बनाए रखने तथा इस प्रणाली के प्रति जनता में विश्‍वास जगाने में केंद्रीय बैंक महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

प्रेस प्रकाशनी


(295 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में छह क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के नाम में परिवर्तन

6 फरवरी 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में छह क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के नाम
में परिवर्तन

दिनांक 3 फरवरी 2026 को भारत के राजपत्र (भाग III - खंड 4) में प्रकाशित दिनांक 12 जनवरी 2026 की अधिसूचना DoR.LIC.No.S7704/16.13.300/2025-26 के द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में निम्नलिखित छह क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के नामों का परिवर्तन किया गया है। पुराने और नए नाम का विवरण निम्नानुसार हैं:

क्रम सं. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का पुराना नाम क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का नया नाम
1 असम ग्रामीण विकास बैंक असम ग्रामीण बैंक
2 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक
3 झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक झारखंड ग्रामीण बैंक
4 केरल ग्रामीण (Gramin) बैंक केरल ग्रामीण (Grameena) बैंक
5 पुदुवई भरतियार ग्रामा बैंक पुदुचेरी ग्रामा बैंक
6 सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक हरियाणा ग्रामीण बैंक

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2066

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं