आरबीआई/2023-24/28
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.8/02.08.001/2023-24
9 मई 2023
अध्यक्ष / प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक
महोदया / महोदय,
अरुणाचल प्रदेश राज्य में नए जिले का गठन –
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने दिनांक 5 अक्टूबर 2018 की राजपत्र अधिसूचना सं. एलएडबल्यू/एलईजीएन-19/2018 के द्वारा अरुणाचल प्रदेश राज्य में एक नए जिले के गठन को अधिसूचित किया था। नए जिले के लिए अग्रणी बैंक का दायित्व निम्नानुसार सौंपने का निर्णय लिया गया है:
क्र.सं. |
नया गठित जिला |
अब तक का जिला |
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया |
नए जिले को आवंटित जिला कार्य कोड |
1 |
लेपाराडा |
लोअर सियांग |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया |
00आर (शून्य शून्य आर के रूप में पढ़ा जाए) |
2. साथ ही, बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन हेतु नए जिले का जिला कार्य कोड भी आवंटित किया गया है।
3. अरुणाचल प्रदेश राज्य में अब तक के जिले एवं अन्य जिलों के अग्रणी बैंक में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
भवदीया,
(सोनाली सेन गुप्ता)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
| |