भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर अपने मुख्य कार्यालय भवन के निर्गम विभाग क्षेत्र में विद्युत कार्यों के लिए आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और चालू करने हेतु ई-निविदा दो भागों (भाग I और भाग II) में आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत ₹11.14 लाख है। ई-निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लि. के ई-निविदा पोर्टल (https://mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्मय से पूरी की जाएगी। सभी योग्य और इच्छुक कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. पर पंजीकरण करना होगा।
C |
महत्वपूर्ण जानकारी |
a. |
कार्य की अनुमानित लागत |
₹11.14 लाख |
b. |
ई-निविदा सं. |
RBI/KANPUR/ESTATE/129/19-20/ET/273 |
c. |
बोली प्रतिभूति राशि / ईएमडी |
₹22,280/- (रुपये बाइस हजार दो सौ अस्सी रुपए मात्र), भाग I / तकनीकी - वाणिज्यिक बोली के साथ। |
d. |
निविदा की लागत |
शून्य |
e. |
निविदा की बोली प्रतिभूति राशि / ईएमडी / लागत का भुगतान एनईएफटी / आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। खाताधारक नाम : भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर खाते का प्रकार : चालू खाता खाता सं. : 186003001 आईएफएससी : RBIS0KNPA01 (कृपया 0 को ‘शून्य‘ पढ़ा जाए) |
भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर के मुख्य कार्यालय भवन के निर्गम विभाग क्षेत्र में विद्युत कार्यों हेतु आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और चालू करने के लिए एनईएफटी/ आरटीजीएस/ भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्रत्येक बोलीदाता को ₹22,280/- की बयाना जमा राशि (EMD) जमा करनी होगी । |
f. |
लिखित प्रश्नों और बैठक के दौरान अन्य मौखिक प्रश्नों को स्पष्ट करने हेतु बोली पूर्व बैठक आयोजित करने की तारीख |
स्थान : भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर
तारीख : 20 जनवरी, 2020
समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से |
g. |
निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख और समय |
30 जनवरी, 2020 को अपराह्न 1:00 बजे तक। |
h. |
निविदा के भाग-I के खुलने की तारीख और समय |
30 जनवरी, 2020 को अपराह्न 3:00 बजे। |
i. |
निविदा के भाग-II के खुलने की तारीख और समय |
ईमेल द्वारा अलग से सूचित किया जाएगा। |
j. |
कार्य प्रारंभ करने की तारीख |
कार्यादेश जारी होने के 10 वें दिन से। |
k. |
कार्य पूर्ण करने की अवधि |
कार्यादेश जारी होने के 10 वें दिन से 16 सप्ताहों में। |
l. |
परिसमापन हर्जाना
(समय पर कार्य पूरा न करने पर दंड) |
निर्धारित अवधि के बाद प्रति सप्ताह देरी के हिसाब से उद्धृत राशि का 0.25 % का परिसमापन हर्जाना लगाया जाएगा जो कि संविदा राशि के 10 % (प्रतिशत) की ऊपरी सीमा के अधीन होगा। |
m. |
निविदा की वैधता |
भाग 1 के खोलने की तिथि से 90 दिन |
n. |
इस संबंध में उत्पन्न सभी विवाद क्षेत्राधिकार के अधीन होंगे। |
कानपुर |
o. |
निविदा / बोली प्रेषित करने का पता |
क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, महात्मा गांधी मार्ग, द मॉल, कानपुर-208001। |
p. |
इस निविदा के संबंध में पत्राचार हेतु संपर्क ई- मेल आईडी और पता |
ईमेल: estatekanpur@rbi.org.in भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, महात्मा गांधी मार्ग, द मॉल, कानपुर-208001 |
यह ई-निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) निविदा का अभिन्न हिस्सा है। इसलिए, निविदाकर्ताओं द्वारा इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और निविदा के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।