प्रकाशन

उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण

आज, रिज़र्व बैंक ने मार्च 2022 चक्र के लिए उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (सीसीएस)1 के परिणाम जारी किए। यह सर्वेक्षण 02 से 11 मार्च, 2022 के दौरान 19 प्रमुख शहरों2 में किया गया। सर्वेक्षण इन शहरों में 5,984 परिवारों से सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, समग्र मूल्य स्थिति और स्वयं की आय और व्यय पर वर्तमान धारणा (एक वर्ष पहले की तुलना में) और एक वर्ष आगे की अपेक्षाएँ प्राप्त करता है।

विशेष:

  1. वर्तमान अवधि के लिए उपभोक्ता विश्वास 2021 के मध्य से पूर्व की भांति सकारात्मक मार्ग पर अग्रसर रहा, जबकि एक वर्ष पहले की तुलना में मूल्यांकन नकारात्मक क्षेत्र में रहा। सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार और घरेलू आय पर बेहतर भावनाओं के चलते मार्च 2022 में वर्तमान स्थिति सूचकांक (सीएसआई)3 में और सुधार हुआ (चार्ट 1 और तालिका 1, 2 और 5)।

  2. भविष्य की अपेक्षाओं के सूचकांक (एफईआई) द्वारा मापा गया एक वर्ष आगे का दृष्टिकोण भी अपने सकारात्मक पथ पर अग्रसर रहा, जो जनवरी 2022 के चक्र में जब COVID-19 का ओमिक्रॉन वैरिएंट प्रभाव अपने चरम पर था, एक गिरावट से बाधित हुआ था (चार्ट 1 और तालिका 1)।

  3. वर्तमान व्यय और भविष्य के व्ययों  के बारे में परिवारों की राय सकारात्मक क्षेत्र में रही और आवश्यक और विवेकाधीन  दोनों व्ययों में वृद्धि से इसे और भी बल मिला (तालिका 6, 7 और 8)।

Chart 1: Consumer Confidence Indices

नोट: कृपया समय श्रृंखला डेटा के लिए एक्सेल फ़ाइल देखें4


Table 1: Perceptions and Expectations on the General Economic Situation
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Improved Remained Same Worsened Net Response Will Improve Will Remain Same Will Worsen Net Response
Mar-21 13.4 11.8 74.7 -61.3 45.6 16.8 37.5 8.1
May-21 7.5 11.8 80.8 -73.3 33.9 15.3 50.8 -16.9
Jul-21 10.0 12.1 78.0 -68.0 40.1 16.3 43.6 -3.4
Sep-21 15.4 13.0 71.6 -56.2 42.3 18.1 39.6 2.7
Nov-21 17.4 12.6 70.1 -52.7 44.6 17.3 38.1 6.4
Jan-22 17.8 15.6 66.7 -48.9 40.8 16.7 42.5 -1.7
Mar-22 21.7 16.2 62.2 -40.5 49.2 15.2 35.7 13.5

Table 2: Perceptions and Expectations on Employment
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Improved Remained Same Worsened Net Response Will Improve Will Remain Same Will Worsen Net Response
Mar-21 14.2 12.5 73.3 -59.1 47.9 17.4 34.6 13.3
May-21 8.1 10.9 81.0 -73.0 36.0 16.3 47.6 -11.6
Jul-21 10.9 11.6 77.5 -66.5 42.7 16.6 40.7 2.0
Sep-21 15.6 13.5 70.9 -55.4 45.7 18.1 36.3 9.4
Nov-21 19.6 16.5 64.0 -44.4 48.9 18.1 33.0 16.0
Jan-22 17.4 17.2 65.4 -48.0 41.4 19.3 39.3 2.2
Mar-22 23.6 17.0 59.5 -35.9 52.9 17.0 30.2 22.7

Table 3: Perceptions and Expectations on Price Level
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-21 94.0 4.8 1.2 -92.8 75.3 14.0 10.7 -64.6
May-21 90.4 7.7 1.9 -88.5 74.3 15.9 9.8 -64.4
Jul-21 92.6 5.6 1.8 -90.8 71.5 16.3 12.2 -59.4
Sep-21 92.6 5.7 1.7 -91.0 75.0 14.5 10.5 -64.5
Nov-21 95.1 3.9 1.0 -94.2 76.6 12.6 10.9 -65.7
Jan-22 93.4 5.4 1.2 -92.3 78.1 12.4 9.5 -68.6
Mar-22 93.3 5.6 1.2 -92.1 79.1 10.4 10.5 -68.6

Table 4: Perceptions and Expectations on Rate of Change in Price Level (Inflation)*
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-21 88.8 8.5 2.8 -86.0 81.2 14.2 4.6 -76.6
May-21 86.4 11.1 2.5 -84.0 80.1 15.9 4.0 -76.1
Jul-21 87.6 10.4 2.0 -85.6 79.8 15.9 4.3 -75.5
Sep-21 88.2 9.0 2.9 -85.3 82.9 12.9 4.3 -78.6
Nov-21 90.6 7.1 2.3 -88.4 82.4 13.2 4.4 -78.0
Jan-22 88.1 8.7 3.2 -84.9 81.7 13.5 4.7 -77.0
Mar-22 88.5 9.3 2.2 -86.2 83.9 12.4 3.7 -80.2
*Applicable only for those respondents who felt price has increased/price will increase.

Table 5: Perceptions and Expectations on Income
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-21 9.8 30.1 60.1 -50.4 48.3 39.4 12.4 35.9
May-21 10.1 32.5 57.4 -47.3 44.1 40.9 15.0 29.1
Jul-21 8.0 27.2 64.9 -56.9 45.7 40.3 14.1 31.6
Sep-21 11.2 31.5 57.3 -46.1 45.4 41.8 12.8 32.6
Nov-21 13.0 36.0 51.0 -38.1 47.9 40.8 11.3 36.6
Jan-22 12.3 38.0 49.7 -37.4 43.2 42.5 14.3 29.0
Mar-22 16.0 42.1 42.0 -26.0 52.9 38.5 8.6 44.3

Table 6: Perceptions and Expectations on Spending
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-21 56.8 24.5 18.7 38.0 67.5 24.7 7.8 59.6
May-21 50.5 29.8 19.7 30.8 61.5 29.1 9.4 52.0
Jul-21 51.5 27.0 21.6 29.9 62.7 27.8 9.5 53.1
Sep-21 58.3 25.4 16.3 42.0 66.0 26.7 7.3 58.8
Nov-21 62.2 22.1 15.8 46.4 66.4 25.7 8.0 58.4
Jan-22 61.7 24.9 13.3 48.4 64.4 26.9 8.7 55.8
Mar-22 64.1 24.8 11.1 53.0 70.4 23.2 6.4 64.1

Table 7: Perceptions and Expectations on Spending- Essential Items
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-21 71.0 16.1 12.9 58.2 74.7 19.8 5.6 69.1
May-21 62.6 22.3 15.1 47.5 68.4 24.2 7.4 61.0
Jul-21 65.4 18.8 15.8 49.7 71.1 21.7 7.2 63.9
Sep-21 72.4 16.5 11.1 61.3 73.5 20.7 5.8 67.8
Nov-21 75.4 14.5 10.1 65.4 74.1 20.1 5.8 68.4
Jan-22 75.7 15.6 8.7 67.1 73.5 20.1 6.4 67.0
Mar-22 76.6 15.7 7.7 68.9 78.6 16.2 5.2 73.5

Table 8: Perceptions and Expectations on Spending- Non-Essential Items
(Percentage responses)
Survey Round Current Perception One year ahead Expectation
Increased Remained Same Decreased Net Response Will Increase Will Remain Same Will Decrease Net Response
Mar-21 13.4 28.6 58.0 -44.7 26.9 37.2 35.8 -8.9
May-21 10.4 31.1 58.5 -48.1 25.1 40.0 35.0 -9.9
Jul-21 9.3 26.9 63.8 -54.5 23.9 36.9 39.2 -15.3
Sep-21 10.2 28.9 60.8 -50.6 25.5 37.0 37.5 -12.0
Nov-21 12.9 26.8 60.4 -47.5 25.0 36.3 38.7 -13.7
Jan-22 14.3 31.1 54.5 -40.2 23.6 38.6 37.8 -14.2
Mar-22 16.1 31.6 52.2 -36.1 28.9 36.7 34.4 -5.5

 


1 सर्वेक्षण के परिणाम उत्तरदाताओं के विचारों को दर्शाते हैं, जो जरूरी नहीं कि रिज़र्व बैंक द्वारा साझा किए गए हों। पिछले सर्वेक्षण चक्र के परिणाम बैंक की वेबसाइट पर फ़रवरी 10, 2022 को जारी किए गए थे।

2 इन परिणामों में 6 नए केन्द्रों (अर्थात, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, जम्मू, नागपुर, रायपुर और रांची) के अलावा 13 केंद्र (अर्थात, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और तिरुवनंतपुरम)) शामिल हैं, जिनके परिणाम जनवरी 2022 के दौर तक प्रसारित किए गए। मार्च 2021 से मार्च 2022 तक के 6 नए केंद्रों सहित सभी 19 शहरों के परिणाम संलग्न एक्सेल फ़ाइल में जारी किए गए हैं और उन्हें संबंधित तालिकाओं में भी अपडेट किया गया है।

3 CSI और FEI को आर्थिक स्थिति, आय, व्यय, रोजगार और मूल्य स्तर के लिए क्रमशः मौजूदा (एक वर्ष पहले के मुक़ाबले) तथा एक वर्ष आगे की शुद्ध प्रतिक्रियाओं के आधार पर संकलित किया गया है। CSI/FEI = 100 + उपरोक्त मानकों के शुद्ध प्रतिक्रियाओं  का औसत।

4 पिछले सर्वेक्षण चक्रों के लिए यूनिट-स्तर डेटा बैंक के भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (DBIE) पोर्टल पर उपलब्ध हैं। (वेबलिंक: https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=unitLevelData)


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष