10 मार्च 2015
अप्रैल-दिसंबर 2014 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुए
परिवर्तन के स्रोत
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज कुछ समय पहले अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर अक्तूबर-दिसंबर 2014 से संबंधित भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर अप्रैल-दिसंबर 2014 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में हुए परिवर्तन के स्रोतों का समेकन किया गया है।
विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत : अप्रैल-दिसंबर 2014
अप्रैल-दिसंबर 2014 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई। विदेशी मुद्रा भंडार में हुए परिवर्तन के स्रोत नीचे सारणी 1 में दर्शाई गई है :
सारणी 1: विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत * |
(बिलियन अमेरिकी डॉलर) |
मद |
2013-14
अप्रैल-दिसंबर |
2014-15
अप्रैल-दिसंबर |
I. |
|
चालू खाता शेष |
-31.1 |
-26.3 |
II. |
|
पूंजी लेखा (निवल राशि) (क से च तक) |
39.4 |
57.6 |
|
क. |
विदेशी निवेश जिसमें से |
16.2 |
52.2 |
|
|
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश |
20.7 |
23.8 |
|
|
संविभाग निवेश |
-4.4 |
28.5 |
|
|
एफआईआई |
-4.5 |
28.5 |
|
|
एडीआर/जीडीआर |
0.0 |
0.0 |
|
ख. |
बैंकिंग पूंजी |
27.2 |
10.0 |
|
|
जिसमें से : एनआरआई जमाराशियां |
35.1 |
10.1 |
|
ग. |
अल्पावधिक ऋण |
-0.6 |
-2.7 |
|
घ. |
बाह्य सहायता |
0.1 |
0.9 |
|
ङ. |
बाह्य वाणिज्यिक उधार |
6.7 |
5.2 |
|
च. |
पूंजी लेखे में शामिल अन्य मदें |
-10.2 |
-7.9 |
III. |
|
मूल्यांकनगत परिवर्तन |
-6.6 |
-14.8 |
|
|
कुल (I+II+III) @ भंडार में बढ़ोतरी(+) / भंडार में कमी (-) |
1.8 |
16.4 |
*: बीओपी के पुराने फॉर्मेट के आधार पर
@: पूर्णांकन के कारण अंतर, यदि कोई हो
नोट : ‘पूंजी लेखे में अन्य लेखे’ के अंतर्गत ‘भूल और चूक’ के अलावा एसडीआर आबंटन, निर्यात में घट-बढ़, विदेशों में रखी निधि, एफडीआई के अंतर्गत प्राप्त ऐसे अग्रिम, जिनका निर्गम नहीं किया गया है तथा पूंजीगत प्राप्तियों से संबंधित लेनदेन शामिल हैं, जिन्हें और कहीं शामिल नहीं किया गया है। |
भुगतान संतुलन (मूल्यांकन प्रभावों को छोड़कर) के आधार पर अप्रैल-दिसंबर 2014 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 31.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2013 के दौरान उसमें 8.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। विदेशी मुद्रा भंडार में अवास्तविक संदर्भ (मूल्यांकन प्रभावों सहित) में 16.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई, वहीं पिछले वर्ष की समान अवधि में 1.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई थी (सारणी 2)।
सारणी 2: भंडार में परिवर्तन की तुलनात्मक स्थिति |
(बिलियन अमेरिकी डॉलर) |
मद |
2013-14 |
2014-15 |
अप्रैल-दिसंबर |
अप्रैल-दिसंबर |
1 |
विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़
(मूल्यांकन प्रभावों सहित) |
1.8 |
16.4 |
2 |
मूल्यांकन प्रभाव
(अभिलाभ (+)/हानि (-)) |
-6.6 |
-14.8 |
3 |
बीओपी के आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन
(अर्थात् मूल्यांकन प्रभावों को छोड़कर) |
8.4 |
31.3 |
नोट : भंडार में बढ़ोतरी (+)/भंडार में कमी (-)
पूर्णांकन के कारण अंतर, यदि कोई हो |
अप्रैल-दिसंबर 2014 के दौरान मूल्यांकन हानि, जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में हुई मूल्यवृद्धि तथा सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत में आई कमी को दर्शाया गया है, 14.8 बिलियन अमेरिकी दर्ज हुई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 6.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज हुई थी।
अल्पना किल्लावाला
प्रधान मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/1895 |