Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रकाशन




अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक (सितंबर 2025)

भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक (एसडीक्यूआई) बनाया है जो रिटर्न जमा करने में सटीकता, समयबद्धता, संपूर्णता और निरंतरता की दृष्टि से डेटा की गुणवत्ता को मापता है। पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक का उद्देश्य 2024 के पर्यवेक्षी रिटर्न प्रस्तुत करने पर मास्टर निदेश में बताए गए सिद्धांतों के पालन का आकलन करना है। अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक स्कोर जून 2025 की तुलना में सितंबर 2025 में बेहतर हुआ है।

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक में रुझान
बैंक समूह जून 2025 सितंबर 2025
सटीकता संपूर्णता समयबद्धता निरंतरता एसडीक्यूआई सटीकता संपूर्णता समयबद्धता निरंतरता एसडीक्यूआई
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक 87.1 96.2 90.5 85.8 89.9 86.8 96.1 93.5 86.4 90.7
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 86.7 100.0 88.3 84.9 90.0 86.1 99.4 93.4 85.6 91.1
निजी क्षेत्र के बैंक 88.0 99.0 87.2 85.8 90.0 86.5 98.0 91.1 86.9 90.6
विदेशी बैंक 87.3 93.0 92.3 86.1 89.7 87.3 93.2 94.6 86.5 90.4
लघु वित्त बैंक 85.4 99.2 92.1 85.9 90.7 86.2 100.0 93.5 86.1 91.5

सितंबर 2025 को समाप्त हुई तिमाही तक सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के संपूर्ण पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक का वितरण नीचे दिया गया है। सितंबर 2025 में किसी भी संस्था का स्कोर 80 से कम नहीं है।


स्कोर की व्याख्या
70 से कम 70 और 80 के बीच 80 और 90 के बीच 90 से अधिक
प्रमुख चिंताएँ सुधार की आवश्यकता स्वीकार्य अच्छा

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए मापदंड और संपूर्ण पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक में रुझान नीचे दिखाए गए हैं।

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक में 87 अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक और उनके मुख्य रिटर्न (जैसे आस्ति देयताओं के संबंध में रिटर्न और तुलन-पत्रेतर जोखिम के संबंध में रिटर्न (एएलई), आस्ति गुणवत्ता के संबंध में रिटर्न (आरएक्यू), परिचालन परिणामों के संबंध में रिटर्न (आरओआर), जोखिम आधारित पर्यवेक्षण के संबंध में रिटर्न (आरबीएस), चलनिधि रिटर्न (एलआर), पूंजी पर्याप्तता के संबंध में रिटर्न (आरसीए), वृहद ऋणों की जानकारी का केंद्रीय भंडार (सीआरआईएलसी) – मेन) शामिल हैं।

पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक के लिए विस्तृत प्रणाली संबंधी शोध पत्र संलग्न है।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष