Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 15/09/2018
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर सांख्यिकी पुस्तिका, 2017-18 जारी की

15 सितंबर 2018

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर सांख्यिकी पुस्तिका, 2017-18 जारी की

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपना वार्षिक प्रकाशन – “भारतीय अर्थव्यवस्था पर सांख्यिकी पर पुस्तिका, 2017-18” जारी किया। यह प्रकाशन जो इस श्रृंखला में 12वां प्रकाशन है, भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित विभिन्न आर्थिक और वित्तीय संकेतकों पर समय श्रृंखला आंकड़े प्रसारित करता है। वर्तमान खंड में 242 सांख्यिकीय सारणियां हैं जिनमें राष्ट्रीय आय के आंकड़े, आउटपुट, मूल्य, मुद्रा, बैंकिंग, वित्तीय बाजारों, सार्वजनिक वित्त, विदेशी व्यापार तथा भुगतान संतुलन और चुनिंदा सामाजिक-आर्थिक संकेतक कवर किए गए हैं। उल्लेखनीय रूप से, इस खंड में वाणिज्यिक क्षेत्र के लिए संसाधनों के प्रवाह पर आंकड़े सम्मिलित किए गए हैं।

हमारे ऑनलाइन पोर्टल “भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (डीबीआईई)”, भारतीय रिज़र्व के वेयरहाउस (https://dbie.rbi.org.in) पर दीर्घकालीन समय-श्रृंखला भी उपलब्ध हैं, जहां सभी प्रकार की आंकड़ा श्रृंखलाओं को तत्काल आधार पर अद्यतन किया जाता है।

एचबीएस पर फीडबैक/टिप्पणियों का स्वागत है तथा इन्हें निदेशक, आंकड़ा प्रबंध और प्रसार प्रभाग, सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, सी-9, तीसरी मंजिल, बान्द्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स, बान्द्रा (पूर्व), मुंबई 400 051 को संबोधित कर सकते हैं या डीबीआईई साइट पर उपलब्ध ई-मेल फीडबैक बटन के माध्यम से भेज सकते हैं।

इस प्रकाशन के लिए खरीद आदेश मुख्य महाप्रबंधक, बिक्री और वितरण प्रभाग, कॉर्पोरेट सेवा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, अमर बिल्डिंग, भू-तल, पी.एम. रोड़, मुंबई-400001 को भारतीय रिज़र्व बैंक के पक्ष में आहरित केवल मुंबई में देय डिमांग ड्राफ्ट या चेक के माध्यम से भुगतान पर दिया जा सकता है। प्रकाशन के वर्तमान और इससे पहले के अंकों का इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप भी रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) से निशुल्क रूप से डाउनलोड किया जा सकता है।

जोस जे. कट्टूर
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2018-2019/628

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।