Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> Notification - Display
Date: 27/04/2017
हरियाणा राज्‍य में नए जिले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

आरबीआई/2016-17/292
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.28/02.08.001/2016-17

27 अप्रैल 2017

अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक
सभी अग्रणी बैंक

महोदय/ महोदया,

हरियाणा राज्‍य में नए जिले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

हरियाणा सरकार ने दिनांक 1 दिसंबर 2016 की राजपत्र अधिसूचना द्वारा हरियाणा राज्‍य में नए जिले जिसे ‘चरखी दादरी’ कहा जाएगा, के गठन को अधिसूचित किया है। यह निर्णय लिया गया है कि नए जिले के अग्रणी बैंक का दायित्‍व निम्नानुसार पंजाब नेशनल बैंक को सौंप दिया जाए :-

क्र.सं. नए गठित जिले अब तक का जिला नए गठित जिले के अंतर्गत उप - मंडल अग्रणी बैंक का दायित्‍व दिया गया नए जिले को आवंटित जिला कार्य कोड
1 भिवानी भिवानी भिवानी, लोहारु, सिवानी और तोशाम पंजाब नेशनल बैंक 359
2 चरखी दादरी भिवानी बाढड़ा और चरखी दादरी पंजाब नेशनल बैंक 395

2. साथ ही, उपरोक्त सारणी में दिए गए अनुसार, बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन हेतु नए जिले को जिला कार्य कोड आवंटित किया गया है।

3. हरियाणा राज्‍य में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्‍व में कोई परिवर्तन नहीं है।

भवदीय

(अजय कुमार मिश्र)
मुख्‍य महाप्रबंधक

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।