Commonperson website banner 1 Commonperson website banner 2 Beti Bachao Beti Padhao Logo
Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
Home >> Notification - Display
Date: 04/12/2020
बैंकों द्वारा लाभांश की घोषणा

भा.रि.बैंक/2020-21/75
विवि.बीपी.बीसी.सं.29/21.02.067/2020-21

4 दिसंबर, 2020

सभी वाणिज्यिक बैंक और सभी सहकारी बैंक

महोदया/ महोदय,

बैंकों द्वारा लाभांश की घोषणा

कृपया उपर्युक्त विषय पर दिनांक 17 अप्रैल, 2020 के हमारे परिपत्र विवि.बीपी.बीसी.सं.64/21.02.067/2019-20 को देखें।

2. कोविड-19 के कारण चल रहे तनाव और बढ़ रही अनिश्चितता को देखते हुए, यह जरूरी है कि बैंक अर्थव्यवस्था का समर्थन करने और घाटे को अवशोषित करने के लिए पूंजी का संरक्षण जारी रखें। बैंकों के तुलन पत्र को और मजबूत करने के लिए तथा वास्तविक अर्थव्यवस्था में ऋण देने का समर्थन करने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि, बैंक 31 मार्च 2020 को समाप्त वित्तीय वर्ष से संबंधित मुनाफे से इक्विटी शेयरों पर कोई लाभांश का भुगतान नहीं करेंगे।

भवदीया

(उषा जानकीरामन)
मुख्य महाप्रबंधक

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।