Commonperson website banner 1 Commonperson website banner 2 Beti Bachao Beti Padhao Logo
Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
Home >> Notification - Display
Date: 08/11/2019
मिजोरम राज्‍य में नए जिलों का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

आरबीआई/2019-20/94
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.14/02.08.001/2019-20

08 नवंबर 2019

अध्‍यक्ष / प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सभी अग्रणी बैंक

महोदया / महोदय,

मिजोरम राज्‍य में नए जिलों का गठन –
अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

मिजोरम सरकार ने दिनांक 12 सितंबर 2008 के राजपत्र अधिसूचना सं.ए.60011/21/95-जीएडी/पीटी द्वारा मिजोरम राज्‍य में तीन नए जिलों के गठन को अधिसूचित किया था तथा इसके उपरांत उन्होनें 04 जुलाई 2019 और 09 अगस्त 2019 को इससे संबंधित अधिसूचनाएं जारी की है। अतः यह निर्णय लिया गया है कि नए जिलों के अग्रणी बैंक का दायित्‍व निम्‍नानुसार सौंप दिया जाए :-

क्र.सं. नया गठित जिला अब तक का जिला(लें) अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपा गया नए जिले को आवंटित जिला कार्य कोड
1 सैतुअल (i) आइज़ोल
(ii) चम्फाई
भारतीय स्टेट बैंक 00E
2 ख्वाजल (i) चम्फाई
(ii) सेरछिप
भारतीय स्टेट बैंक 00G
3 हनाथियल लुंगलेई भारतीय स्टेट बैंक 00F

2. साथ ही, बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन हेतु नए जिलों को जिला कार्य कोड भी आवंटित किया गया है।

3. मिजोरम राज्‍य में अब तक के जिलों और अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्‍व में कोई परिवर्तन नहीं है।

भवदीय,

(गौतम प्रसाद बोरा)
प्रभारी मुख्‍य महाप्रबंधक

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।