Commonperson website banner 1 Commonperson website banner 2 Beti Bachao Beti Padhao Logo
Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
Home >> Notification - Display
Date: 01/04/2019
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना

आरबीआई/2018-19/158
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.17/02.08.001/2018-19

01 अप्रैल 2019

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक/मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सभी अग्रणी बैंक

महोदया/महोदय,

अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना

भारत के राजपत्र अधिसूचना जी.एस.आर. 2(ई), दिनांक 2 जनवरी 2019, के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विजया बैंक और देना बैंक के समामेलन को अधिसूचित किया गया है। यह अधिसूचना ‘बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विजया बैंक और देना बैंक का समामेलन योजना, 2019’ कहलाएगा तथा 1 अप्रैल 2019 से लागू हो गया है।

2. उक्त को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि अब तक विजया बैंक और देना बैंक द्वारा धारित जिलों के लिए अग्रणी बैंक का दायित्व निर्धारित किया जाए। तदनुसार अग्रणी बैंक का दायित्‍व निम्‍नानुसार सौपा गया है:

क्र.सं. राज्‍य / केंद्र शासित प्रदेश पहले के अग्रणी बैंक जिला अग्रणी बैंक का दायित्व जिसे सौंपा गया
1 छत्‍तीसगढ़ देना बैंक i) बालोद बैंक ऑफ बड़ौदा
ii) धमतरी
iii) दुर्ग
iv) गरियाबंद
v) महासमुंद
vi) रायपुर
vii) राजनंदगांव
2 गुजरात देना बैंक i) अहमदाबाद भारतीय स्‍टेट बैंक
ii) अरावली बैंक ऑफ बड़ौदा
iii) बनासकांठा
iv) बातोद
v) देवभूमि द्वारका
vi) गांधीनगर भारतीय स्‍टेट बैंक
vii) कच्‍छ (भुज) बैंक ऑफ बड़ौदा
viii) मेहसाणा
ix) पाटण
x) साबरकांटा
3 कर्नाटक विजया बैंक i) धारवाड़ बैंक ऑफ बड़ौदा
ii) हावेरी
iii) मंड्या
4 दादरा और नगर हवेली देना बैंक i) दादरा और नगर हवेली बैंक ऑफ बड़ौदा

3. देश भर में अन्‍य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्‍व में कोई परिवर्तन नहीं है।

भवदीय

(गौतम प्रसाद बोरा)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।