Commonperson website banner 1 Commonperson website banner 2 Beti Bachao Beti Padhao Logo
Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
Home >> Notification - Display
Date: 12/07/2018
प्राथमिकता-प्राप्त क्षेत्र को उधार – लक्ष्‍य और वर्गीकरण : गैर कॉर्पोरेट किसानों को उधार – पिछले तीन वर्षों का प्रणालीगत औसत

भारिबैं/2018-19/15
विसविवि.केंका.प्‍लान.बीसी.07/04.09.01/2018-19

12 जुलाई 2018

अध्यक्ष/प्रबंध निदेशक
मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी
[सभी घरेलू अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक
(क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर)]

महोदय / महोदया,

प्राथमिकता-प्राप्त क्षेत्र को उधार – लक्ष्‍य और वर्गीकरण : गैर कॉर्पोरेट किसानों को उधार – पिछले तीन वर्षों का प्रणालीगत औसत

कृपया उपर्युक्‍त विषय पर दिनांक 16 जुलाई 2015 के हमारे परिपत्र सं.विसविवि.केंका.प्लान.बीसी.08/04.09.01/2015-16 का संदर्भ ग्रहण करें जिसके द्वारा यह सूचित किया गया था कि गैर कॉर्पोरेट किसानों को समग्र प्रत्‍यक्ष उधार से संबंधित पिछले तीन वर्ष की उपलब्धि का प्रणालीगत औसत यथा समय तथा आगे से प्रति वर्ष के आरंभ में अधिसूचित किया जाएगा।

2. इस संबंध में, वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए प्राथमिकता-प्राप्त क्षेत्र को उधार के अंतर्गत उपलब्धि की गणना हेतु लागू प्रणालीगत औसत की संख्या 11.99 प्रतिशत है।

भवदीय,

(गौतम प्रसाद बोरा)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।