Commonperson website banner 1 Commonperson website banner 2 Beti Bachao Beti Padhao Logo
Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
Home >> Notification - Display
Date: 23/11/2017
विशेष जमा योजना (एसडीएस)-1975 कैलेंडर वर्ष 2017 के लिए ब्याज का भुगतान

आरबीआई/2017-18/100
डीजीबीए. जीबीडी/1387/15.01.001/2017-18

23 नवम्बर, 2017

अध्यक्ष/ प्रबंध निदेशक/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी
विशेष जमा योजना 1975 का कार्य कर रही एजेंसी बैंक

महोदय,

विशेष जमा योजना (एसडीएस)-1975
कैलेंडर वर्ष 2017 के लिए ब्याज का भुगतान

हम सूचित करते हैं कि विशेष जमा योजना 1975 के लिए ब्याज दरों से संबन्धित राजपत्र अधिसूचनाए भारत सरकार की वैबसाइट अर्थात egazette.nic.in पर उपलब्ध है जिसका प्रयोग मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। कृपया आप यह सुनिश्चित करें की एसडीएस 1975 के लिए कैलेंडर वर्ष 2017 हेतु ब्याज का संवितरण खाताधारकों को राजपत्र में उल्लिखित दरों के अनुसार किया जाए।

2. हम सूचित करते हैं कि एसडीएस खाताधारकों को कैलेंडर वर्ष 2017 के लिए ब्याज का संवितरण 1 जनवरी 2018 को ही इलेक्ट्रोनिक माध्यम से अथवा आदाता खाता चेक के माध्यम से करें बशर्ते कि 30 दिसंबर 2003 के हमारे परिपत्र सीओ.डीटी.सं.15.01.001/ एच-3527/2003-04 में निहित अब लागू अनुदेशों के अधीन किया जाए।

3. कृपया आप अपने सभी जमा कार्यालयों को उचित रूप से अनुदेश दें।

भवदीय,

(हर्षा वर्धन)
प्रबंधक

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।