Commonperson website banner 1 Commonperson website banner 2 Beti Bachao Beti Padhao Logo
Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
Home >> Notification - Display
Date: 21/09/2017
पश्चिम बंगाल राज्‍य में नए जिलों का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

आरबीआई/2017-18/60
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.15/02.08.001/2017-18

21 सितंबर 2017

अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक / मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी
सभी अग्रणी बैंक

महोदय/ महोदया

पश्चिम बंगाल राज्‍य में नए जिलों का गठन –
अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

पश्चिम बंगाल सरकार ने दिनांक 20 मार्च 2017 की राजपत्र अधिसूचना द्वारा पश्चिम बंगाल राज्‍य में 4 अप्रैल 2017 से “झारग्राम” और दिनांक 24 मार्च 2017 की राजपत्र अधिसूचना द्वारा 7 अप्रैल 2017 से “पश्चिम बर्धमान“ इन नए जिलों के गठन को अधिसूचित किया है। यह निर्णय लिया गया है कि नए जिलों के अग्रणी बैंक का दायित्‍व निम्न ब्योरे के अनुसार सौंप दिया जाए:-

क्र.सं. नया गठित जिला अब तक का जिला नए गठित जिले के उप-मंडल अग्रणी बैंक का दायित्‍व दिया गया नए जिले को आवंटित जिला कार्य कोड
1 पश्चिम मेदिनीपुर पश्चिम मेदिनीपुर मेदिनीपुर सदर, खड़गपुर घतल युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया 112
2 झारग्राम पश्चिम मेदिनीपुर झारग्राम सदर युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया 398
3 पूर्व बर्धमान पूर्व बर्धमान बर्धमान सदर नॉर्थ, बर्धमान सदर साउथ, काटवा, कालना यूको बैंक 399
4 पश्चिम बर्धमान पूर्व बर्धमान आसनसोल सदर, दुर्गापुर भारतीय स्‍टेट बैंक 403

2. बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन से नए जिलों को जिला कार्य कोड आवंटित किया गया है।

3. पश्चिम बंगाल राज्‍य में अन्‍य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्‍व में कोई परिवर्तन नहीं है।

भवदीय

(अजय कुमार मिश्रा)
मुख्‍य महाप्रबंधक

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।