Commonperson website banner 1 Commonperson website banner 2 Beti Bachao Beti Padhao Logo
Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
Home >> Notification - Display
Date: 15/06/2017
पश्चिम बंगाल राज्य में एक नए जिले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

आरबीआई/2016-17/323
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.32/02.08.001/2016-17

15 जून 2017

अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सभी अग्रणी बैंक

महोदय/ महोदया,

पश्चिम बंगाल राज्य में एक नए जिले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

पश्चिम बंगाल सरकार ने दिनांक 07 फरवरी 2017 के राजपत्र अधिसूचना द्वारा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले की सीमाओं को पुनः परिभाषित करते हुए एक नए जिले “कालिमपोंग” के गठन को अधिसूचित किया है। यह निर्णय लिया गया है कि इस नए जिले के लिए अग्रणी बैंक का दायित्‍व निम्न ब्योरे के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक को सौंप दिया जाए:-

क्र.सं. नए गठित जिले अब तक का जिला नए गठित जिले के अंतर्गत उप - मंडल अग्रणी बैंक का दायित्‍व दिया गया नए जिले को आवंटित जिला कार्य कोड
1 दार्जिलिंग दार्जिलिंग दार्जिलिंग सदर, सिलीगुड़ी, और कार्सिओंग सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 132
2 कालिमपोंग दार्जिलिंग कालिमपोंग सदर भारतीय स्‍टेट बैंक 397

2. साथ ही, जैसा कि ऊपर तालिका में उल्लेखित है, बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन हेतु नए जिले को जिला कार्य कोड आवंटित किया गया है।

3. पश्चिम बंगाल राज्‍य के अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्‍व में कोई परिवर्तन नहीं है।

भवदीय

(अजय कुमार मिश्र)
मुख्‍य महाप्रबंधक

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।