Commonperson website banner 1 Commonperson website banner 2 Beti Bachao Beti Padhao Logo
Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
Home >> Notification - Display
Date: 06/04/2017
बैंक दर में परिवर्तन

आरबीआई/2016-17/270
बैंविवि.सं.आरईटी.बीसी.58/12.01.001/2016-17

06 अप्रैल 2017

अध्यक्ष / मुख्य कार्यकारी अधिकारी,
सभी अनुसूचित तथा अननुसूचित बैंक

महोदय/महोदया,

बैंक दर में परिवर्तन

कृपया उपर्युक्‍त विषय पर 04 अक्तूबर 2016 का हमारा परिपत्र बैंविवि. सं.आरईटी.बीसी.19/12.01.001/2016-17 देखें।

2. दिनांक 06 अप्रैल 2017 को प्रथम द्वि-मासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2017-18 में की गयी घोषणा के अनुसार, 06 अप्रैल 2017 से बैंक दर 6.75 प्रतिशत से 25 आधार अंक घट कर 6.50 प्रतिशत हो गयी है।

3. रिज़र्व अपेक्षा की पूर्ति में कमी होने पर, सभी प्रकार की दंडात्मक ब्याज दरें भी, जो विनिर्दिष्ट रूप से बैंक दर से जुड़ी हुई हैं, अनुबंध में दर्शाये गये अनुसार संशोधित हो गयी हैं।

भवदीय

(सौरभ सिन्हा)
मुख्य महाप्रबंधक

अनुलग्नक : यथोक्त


अनुबंध

बैंक दर से जुड़ी हुई दंडात्मक ब्याज दरें

मद मौजूदा दर संशोधित दर
(06 अप्रैल 2017 से प्रभावी)
रिज़र्व अपेक्षा की पूर्ति में कमी होने पर दंडात्मक ब्याज दरें (कमी की अवधि पर आधारित)। बैंक दर तथा 3.0 प्रतिशत अंक (9.75 प्रतिशत) अथवा बैंक दर तथा 5.0 प्रतिशत अंक (11.75 प्रतिशत)। बैंक दर तथा 3.0 प्रतिशत अंक (9.50 प्रतिशत) अथवा बैंक दर तथा 5.0 प्रतिशत अंक (11.50 प्रतिशत)।
 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।